फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Truck union chief and his friend injured in firing

Bhiwani News: हिस्ट्रीशीटरों के बीच हुई गैंगवार, गोली लगने से ट्रक यूनियन का प्रधान और उसका दोस्त घायल

Fri, 11 Apr 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 11 Apr 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Truck union chief and his friend injured in firing
​भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल में घायलों के उपचार के दाैरान पहुंची पुलिस।
भिवानी। हिस्ट्रीशीटरों के बीच गैंगवार के चलते जीतूवाला जोहड़ के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े गोलीबारी हुई। गोलीबारी में ट्रक यूनियन का प्रधान विनोद और उसका दोस्त घायल हो गया। दोनों को गंभीर हालत में जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वीरवार रात को विनोद पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला किया था। शुक्रवार को हुई वारदात को इसका पलटवार माना जा रहा है।
विज्ञापन


शहर के जीतुवाला जोहड़ के पास शुक्रवार सुबह 10 से 15 बदमाशों ने विनोद व प्रशांत नामक दो युवकों पर दनादन गोली चला दी। इससे एक के पैर और दूसरे के हाथ में गोली लगी है। दोनों घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात स्थल का मुआयना किया और घायलों के बयान दर्ज किए। इस वारदात में घायल और हमलावर पक्ष में कई हिस्ट्रीशीटर बताए जा रहे हैं। हमले में गोली लगने से घायल विनोद भिवानी ट्रक यूनियन का प्रधान है, जो प्रॉपर्टी डीलर का काम भी करता है।
विज्ञापन

घायल विनोद के भाई मोहन ने बताया कि विनोद अपने साथी प्रशांत के साथ शुक्रवार सुबह घर से प्रॉपर्टी डीलिंग के कार्यालय में जा रहा था। तभी जीतुवाला जोहड़ के पास 10 से 15 युवकों ने पहले लाठी-डंडों से हमला किया और फिर गोली चला दी। ये हमलावर पहले भी कई बार हमला कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






रंजिश में हिस्ट्रीशीटरों के बीच खूनी खेल
शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे जीतूवाला जोहड़ पर विनोद उर्फ बिन्नू और उसके दोस्त प्रशांत पर प्रदीप व उसके अन्य साथियों ने मिलकर गोली चलाई है। विनोद और प्रदीप के बीच पुरानी रंजिश है। विनोद उर्फ बिन्नू थाना शहर भिवानी का हिस्ट्रीशीटर है। जिस पर आबकारी अधिनियम, जान से मारने की धमकी, शस्त्र अधिनियम, लड़ाई झगड़ा, मारपीट, एससी-एसटी एक्ट, जान से मारने की नीयत से हमले के संगीन धाराओं के तहत कुल 21 केस दर्ज हैं। विनोद मार्च 2025 में एक्साइज एक्ट व एक लड़ाई-झगड़े के मामले में अभी जेल से छूटकर बाहर आया था।





गोली चलने की सूचना पाकर सिटी थाना व सीआईए पुलिस की टीमे मौके पर पहुंची थी। घायल विनोद व हमलावरों में कुछ युवक हिस्ट्रीशीटर हैं। दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश है। पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - आर्यन चौधरी, डीएसपी, पुलिस मुख्यालय, भिवानी।


आरोपियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वहीं दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला सामान्य अस्पताल भिवानी में दाखिल करवाया गया है। -सत्यनारायण, एसएचओ, शहर थाना पुलिस, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed