फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Troubled by changing auto, youth turns bike thief, arrested

Bhiwani News: ऑटो बदलने की परेशानी में युवक बना बाइक चोर, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Troubled by changing auto, youth turns bike thief, arrested
भिवानी। टेक्सटाइल कंपनी की पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में स्पेशल स्टाफ ईशरवाल ने शनिवार को नया बाजार निवासी आरोपी सचिन को बहल रोड ईशरवाल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घर आने-जाने के दौरान उसे कई ऑटो बदलने पड़ते थे जिससे परेशान होकर उसने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मोनू निवासी भिवानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 26 जनवरी को उसने एक टेक्सटाइल कंपनी की पार्किंग में अपनी बाइक खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर उसकी मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। स्पेशल स्टाफ ईशरवाल के जांच अधिकारी कश्मीर सिंह ने बताया कि मामले में फरार चल रहे आरोपी सचिन को बहल रोड ईशरवाल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ के दौरान चोरी की वारदात का खुलासा हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed