फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Trial of CBLU yoga players on December 2

Bhiwani News: सीबीएलयू के योग खिलाड़ियों का ट्रायल 2 दिसंबर को

Fri, 29 Nov 2024 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 29 Nov 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Trial of CBLU yoga players on December 2
चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय का  मुख्य गेट। 
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में ऑल इंडिया इंटर विश्वविद्यालय खेल स्पर्धा के लिए ट्रायल जारी है। इसी के तहत सीबीएलयू के योग खिलाड़ियों का ट्रायल 2 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय खेल अधिकारी सुरेश मलिक ने बताया कि 2 दिसंबर को लड़कियों की इंटर योग स्पर्धा आदर्श महिला महाविद्यालय में आयोजित की जाएगी। इसी दिन शाम को लड़कों की योग स्पर्धा का आयोजन सीमेट बिल्डिंग में आयोजित किया जाएगा। इसके अंदर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर ऑल इंडिया इंटर विश्वविद्यालय स्पर्धा के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा विश्वविद्यालय की बॉक्सिंग टीम 24 से 28 दिसंबर के लिए भुवनेश्वर भाग लेने के लिए जा रही है। इसी स्पर्धा में भाग लेने के लिए योग की टीम भी जा रही है। विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ खेलों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां के खिलाड़ियों ने इंटर व राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक हासिल कर चुके हैं। फिलहाल फुटबाल में भी इंटर स्पर्धा में विश्वविद्यालय की लड़कियों की टीम ने रजत पदक हासिल किया है। नए साल के आगमन के साथ होगी विश्वविद्यालय में ऑल इंडिया लड़कों की सर्कल कबड्डी का आयोजन होगा। इसके साथ ही ऑल इंडिया महिला हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन फरवरी व मार्च में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed