फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Trial begins for the post of Bawanikheda Municipality Chairman.

Bhiwani News: नगर पालिका बवानीखेड़ा चेयरमैन पद के चुनाव के लिए जोर आजमाइश शुरू

Sat, 04 Jan 2025 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 04 Jan 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
Trial begins for the post of Bawanikheda Municipality Chairman.
बवानीखेड़ा का मुख्य द्वार।
भिवानी। नगर पालिका बवानीखेड़ा के चेयरमैन पद के चुनाव फरवरी में होने की संभावना है। लेकिन कस्बे में भावी उम्मीदवारों की लंबी लिस्ट अभी से चर्चा का विषय बनी हुई है। चेयरमैन पद के चुनाव के लिए जोर आजमाइश शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर तो प्रचार भी शुरू हो चुका है। लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि अभी तक सामने आ रहे चेहरों में कोई भी उम्मीदवार मजबूत स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भावी उम्मीदवारों ने पोस्ट डालकर लोगों से अपने पक्ष में सहयोग व आशीर्वाद मांगना शुरू कर दिया है। भावी उम्मीदवारों में अधिकतर पहले भी नगर पालिका पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं। दावेदारों में से कुछ उम्मीदवार पहले चेयरमैन भी रह चुके हैं। लेकिन इस बार जनता अपने मत का प्रयोग कर सीधा चेयरमैन चुनने जा रही है। ऐसे में भावी उम्मीदवारों की राह आसान नहीं रहने वाली है।
विज्ञापन

भले ही भावी उम्मीदवार चेयरमैन बनने के सपने ले रहे हो। लेकिन शहर की जनता ने अभी अपने पते खोलना शुरू नहीं किए हैं। शहर की जनता अभी साइलेंट मूड में रह कर चुनावी माहौल का लुत्फ उठा रही है। लोगों में अभी इस बात को लेकर भी संशय है कि चुनाव पार्टी सिंबल पर होगा या ओपन होगा। इस कारण से भी जनता ने चुपी साधी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव किसी भी रूप में हो, लेकिन लोग किसी भी उम्मीदवार को नाराज नहीं कर रहे हैं। जो सहयोग मांगने आता है, उसे सहयोग व आशीर्वाद का वादा देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसलिए ये चुनाव और भी रोमांचक होता जा रहा है। राजनीतिक पार्टियों से जुड़े उम्मीदवारों ने तो पार्टी के शीर्ष नेताओं से संपर्क साधने भी शुरू कर दिए हैं।
भाजपा से बात करें तो छह उम्मीदवार दावा ठोक रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी की तरफ से लगभग चार उम्मीदवार टिकट के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। अगर पार्टी सिंबल पर चुनाव होता है तो राजनीतिक पार्टियों को भी किसी एक उम्मीदवार का चयन करना मुश्किल हो जाएगा।
अब देखने वाली बात ये होगी की राजनीतिक पार्टी इस छोटी सरकार की आपसी फूट को किस तरह नियंत्रण करती हैं। राजनीतिक पार्टी किस तरह से अपने भावी उम्मीदवारों को मनाने में कामयाब होती है या फिर सिंबल पर चुनाव न लड़ कर सभी को चुनाव लड़ने के लिए फ्री कर दिया जाएगा।

16 वार्डों के 16 हजार लोग करेंगे मतदान
नगर पालिका बवानीखेड़ा चुनाव में इस बार 16 वार्डों के लगभग 16 हजार मतदाता अपने मत का प्रयोग करने जा रहे हैं। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि हर वार्ड से चेयरमैन पद का भावी उम्मीदवार है। ये स्थिति इस बात की और संकेत कर रही है कि चेयरमैन की कुर्सी इस बार बहुत महत्वपूर्ण रहने वाली है। अगर चुनाव के अंतिम पलों तक यहीं स्थिति रही तो ये कहना मुश्किल होगा की चेयरमैन की कुर्सी का सिरमौर कौन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed