{"_id":"66df72431621d24ea4064714","slug":"tremendous-discrimination-against-loharu-during-hoodas-rule-bhiwani-news-c-21-hsr1027-460631-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम हुड्डा अपने राज में भिवानी को राजस्थान में मानते थे : वित्त मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम हुड्डा अपने राज में भिवानी को राजस्थान में मानते थे : वित्त मंत्री
Tue, 10 Sep 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 10 Sep 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
भिवानी के ढिगावा मंडी क्षेत्र में वित्त मंत्री जेपी दलाल को पगड़ी पहनाते ग्रामीण।
ढिगावा मंडी (भिवानी)। वित्त मंत्री जेपी ने कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा अपने राज में भिवानी को राजस्थान में मानते थे। एक जोटा और मार दो लोहारू की नहरों में काई लगा दूंगा। हुड्डा के शासनकाल में लोहारू के साथ जबरदस्त भेदभाव किया गया। 10 साल के दौरान लोहारू में हुड्डा और उसका बेटा एक दिन भी नहीं आए।
वित्त मंत्री जेपी दलाल सोमवार को गांव बड़दु चैना, बड़दु पूर्ण, बड़दु धीरजा, बड़दु नई, बड़दु मुगल, बड़दु जोगी, सुधिवास,पातवान, ढाणी बहल तथा बहल के विभिन्न वार्डों में ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। जेपी दलाल ने कहा कि सरकार ने यहां की नहरों में टेल तक पानी पहुंचाया है। भाजपा सरकार के कामों को देखकर कांग्रेस बौखला गई है। वित्त मंत्री को ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के काफिले के साथ सभास्थल तक लाया गया। ग्रामीणों ने दोबारा लोहारू विधानसभा क्षेत्र से रिकाॅर्ड मतों से जीतने का आश्वासन दिया।