फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Transporters will observe a symbolic strike from May 21 to 23 in protest against the new rules of the Delhi government.

Bhiwani News: दिल्ली सरकार के नए नियमों के विरोध में 21 से 23 मई तक ट्रांसपोर्टर रखेंगे सांकेतिक बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Transporters will observe a symbolic strike from May 21 to 23 in protest against the new rules of the Delhi government.
दिल्ली सरकार के फैसले के ​खिलाफ घोसियान चौक पर बैठक करते  ट्रांसपोर्टर्स।
भिवानी। दिल्ली सरकार द्वारा ट्रांसपोर्टरों पर लागू किए गए नए नियमों और बढ़ाए गए ग्रीन टैक्स के विरोध में अखिल भारतीय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस समेत संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर 21, 22 और 23 मई को दिल्ली-एनसीआर में तीन दिवसीय सांकेतिक बंद रखा जाएगा। इस दौरान दिल्ली की सीमाओं में मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रखने की रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को घोसीयान चौक पर आंदोलन को लेकर बैठक आयोजित की गई। अखिल भारतीय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके शर्मा ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा वाणिज्यिक वाहनों पर बढ़ाया गया ग्रीन टैक्स पूरी तरह अनुचित और व्यापार विरोधी है। उन्होंने बताया कि सरकार ने एक नवंबर से दिल्ली में बीएस-4 श्रेणी के वाहनों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

आरके शर्मा ने कहा कि सरकार के इस फैसले से हजारों वाहन मालिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों से अपील की कि वे भिवानी सहित आसपास के गांवों में जाकर वाहन मालिकों से संपर्क करें और आंदोलन के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी मालवाहक वाहन मालिकों से 21, 22 और 23 मई को अपनी गाड़ियां दिल्ली-एनसीआर की ओर न ले जाने की अपील की। आरके शर्मा ने कहा कि जब तक सरकार ग्रीन टैक्स और बीएस-4 वाहनों को बंद करने का फैसला वापस नहीं लेती या इस पर कोई व्यावहारिक समाधान नहीं निकालती तब तक आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बैठक में प्रधान पवन केडिया, साधु राम धारेडू, लक्ष्मण शर्मा, संजय गोयल, पवन स्वामी, अमित गौतम, विनोद और नीतिश भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed