फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Transformers are heating up in the scorching heat, coolers are cooling them down.

Bhiwani News: धधकती गर्मी में तपने लगे ट्रांसफार्मर, कूलर कर रहे ठंडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Transformers are heating up in the scorching heat, coolers are cooling them down.
ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए लगाया गया कूलर।
भिवानी। आग उगलते आसमान और तपती धरती के बीच जहां लोग एसी और कूलर की ठंडक तलाश रहे हैं वहीं शहर को बिजली आपूर्ति देने वाले ट्रांसफार्मर भी बेतहाशा बढ़ी बिजली खपत के कारण तपने लगे हैं। ट्रांसफार्मरों का तापमान 70 डिग्री तक पहुंचने की आशंका के चलते उन्हें कूलर लगाकर ठंडा किया जा रहा है। शहर के हांसी रोड स्थित पुराने 132 केवी पावर हाउस में लगे बड़े ट्रांसफार्मरों पर कूलर लगाए गए हैं ताकि ओवरहीटिंग और आग लगने जैसी स्थिति से बचाया जा सके।
विज्ञापन


बढ़ते तापमान के बीच बिजली की खपत में भी डेढ़ गुना तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। करीब दस दिन पहले तक शहर की बिजली खपत सवा लाख यूनिट प्रतिदिन के आसपास थी लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़कर पौने दो लाख यूनिट प्रतिदिन तक पहुंच गया है। मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी की संभावना जताई गई है जिसके चलते बिजली निगम दो लाख यूनिट प्रतिदिन तक खपत पहुंचने का अनुमान लगा रहा है। इसी को देखते हुए बिजली उपकरणों को सुरक्षित रखने के उपाय भी शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को भिवानी का अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दस दिनों में बिजली खपत में करीब 50 हजार यूनिट प्रतिदिन की बढ़ोतरी हुई है। शहर के पुराने बिजलीघर में लगे 10/16 एमवीए, 20/25 एमवीए और 40/50 एमवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए चौबीस घंटे कूलर चलाए जा रहे हैं। ये कूलर ट्रांसफार्मरों का तापमान नियंत्रित बनाए रखने में मदद कर रहे हैं, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर के बाजारों में भी छाई विरानी, 22 तक नहीं राहत

दिनभर चल रही गर्म लू के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और लोग घरों में ही रहने को मजबूर दिखे। मौसम विभाग के अनुसार 22 मई तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है तथा लू चलने के आसार बने हुए हैं। मंगलवार देर शाम तक भी शहर में गर्म हवा का असर बना रहा। पिछले चार दिनों से रात के समय भी हवा गर्म बनी हुई है। भीषण गर्मी के कारण पंखे भी बेअसर साबित हो रहे हैं और लोग एसी व कूलर का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे बिजली खपत का दबाव लगातार बढ़ रहा है। कई क्षेत्रों में दिन के समय 10 से 15 मिनट के अंतराल पर बिजली कट लगने की स्थिति भी बनी रही। दूसरी ओर बाजारों में ठंडे पेय पदार्थ और खाद्य सामग्री की मांग बढ़ गई है। लोग देर रात तक पार्कों में घूमते नजर आए। गर्मी के चलते लोग सुबह से घरों में रह रहे हैं और शाम करीब सात बजे के बाद ही बाहर निकल रहे हैं। खरीदारी का सिलसिला रात 10 से 11 बजे तक चलता रहा।



दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री तक हो सकती है बढ़ोतरी

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार फिलहाल मौसम खुश्क बना हुआ है। उन्होंने बताया कि 22 मई तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान दक्षिण-पश्चिमी गर्म हवा चल सकती है जिससे दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही गर्म हवा और लू चलने की संभावना भी बनी रहेगी जबकि रात्रि तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि नरमा की बिजाई शीघ्र पूरी करें और अच्छी तरह खेत तैयार कर शाम के समय बिजाई करें।





अधिक गर्मी की वजह से बिजली की खपत भी बढ़ गई है। बिजली उपकरणों को भी ऐसे मौसम में नुकसान की ज्यादा संभावना रहती है। इसी वजह से पावर सब स्टेशनों के बड़े ट्रांसफार्मरों का तापमान संतुलित रखने के लिए कूलर लगाए गए हैं। हालांकि ट्रांसफार्मरों के अंदर भी ऑटोमेटिक कुलिंग फेन होते हैं और अधिक लोड़ पर ये ट्रांसफार्मर स्वत: काम करना भी बंद कर देते हैं। अतिरिक्त कूलर लगाने से ये ट्रांसफार्मर लगातार बिजली आपूर्ति देने के लिए काम में लगे रहते हैं। -विनोद पूनिया, अधीक्षण अभियंता, भिवानी सर्कल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।

-----------------------------

ये हैं पुराना 132 केवी पावर सब स्टेशन से शहर में बिजली खपत

तारीख- खपत प्रतिदिन लाख यूनिट में

9 मई- 1, 33 776

10 मई- 1,28,038

11 मई- 1,44,320

12 मई- 1,52, 032

13 मई- 1,51,565

14 मई- 1,54,260

15 मई- 1,51, 200

16 मई- 1,60, 114

17 मई- 1,49, 012

18 मई- 1,77,216

19 मई- 1,79, 320
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed