फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Training camp for becoming civil defence volunteer at Panchayat Bhawan today

Bhiwani News: नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक बनने के लिए प्रशिक्षण शिविर पंचायत भवन आज

Thu, 15 May 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 15 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Training camp for becoming civil defence volunteer at Panchayat Bhawan today
भिवानी। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सरकार के निर्देशानुसार तैयार किए जा रहे नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक बनने के लिए पहला प्रशिक्षण शिविर 15 मई को सुबह 10 बजे पंचायत भवन में होगा। डीसी महावीर कौशिक ने प्रशिक्षण शिविर से संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

डीसी महावीर कौशिक ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार आपातकालीन स्थिति के दौरान लोगों की मदद के लिए सिविल डिफेंस वालंटियर तैयार किए जा रहे हैं। इनमें विशेष रूप से एक्स सर्विसमैन, रेड क्रॉस वालंटियर, खिलाड़ी, एनसीसी, एनएसएस वालंटियर, नेहरू युवा केंद्र और युवा संगठनों के सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सिविल डिफेंस वालंटियर को प्राथमिक उपचार, रक्षा सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी और अग्निशमन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीसी ने स्वास्थ्य विभाग, खेल विभाग, जिला सैनिक बोर्ड सचिव, नेहरू युवा केंद्र, आपदा प्रबंधन, एनएसएस और एनसीसी के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अधिक से अधिक संख्या में 15 मई को सिविल डिफेंस वालंटियर का पंचायत भवन में निर्धारित समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अधिकारी स्वयं भी उपस्थित हों और वालंटियर को जरूरी प्रशिक्षण दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed