फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Traffic police issued challans for 40 vehicles

Bhiwani News: ट्रैफिक पुलिस ने किए 40 वाहनों के चालान

Thu, 08 Jan 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 08 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Traffic police issued challans for 40 vehicles
लोहारू में वाहनों के कागजात जांचते ट्रैफिक इंचार्ज संजय कुमार व अन्य।
लोहारू। जिला भिवानी के ट्रैफिक एसएचओ संजय कुमार के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान लोहारू शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर नाके लगाकर वाहनों की सघन जांच की गई। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 40 वाहनों के चालान किए।इसका उद्देश्य लोहारू शहर में सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन तथा शहर की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है।
विज्ञापन

अभियान के तहत बिना कागजात, बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट के वाहन, ब्लैक फिल्म लगे वाहन, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले चालक तथा तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 40 वाहनों के चालान किए। साथ ही वाहन चालकों को भविष्य में नियमों की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए गए। अभियान में पुलिस विभाग से जायभगवान, नसीब, नरेन्द्र, सुकेंद्र सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस द्वारा मेन मार्केट, सब्जी मंडी एवं बस स्टैंड के आसपास दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण पर भी कार्रवाई की गई। दुकानों के बाहर आवश्यकता से अधिक सामान रखकर रास्ता अवरुद्ध करने वाले दुकानदारों का सामान मौके पर ही अनाउंसमेंट कर पीछे करवाया गया। दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे दुकानों के बाहर अधिक सामान न रखें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कई दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि दुकानों के बाहर अवैध अतिक्रमण के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने अनाउंसमेंट के माध्यम से यह भी घोषणा की कि लोहारू नगरपालिका के सहयोग से दुकानों के बाहर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जल्द ही विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed