फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Traffic police issued 308 challans under special campaign

Bhiwani News: विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस ने काटे 308 चालान

Wed, 13 Mar 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 13 Mar 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Traffic police issued 308 challans under special campaign
भिवानी। यातायात पुलिस ने सोमवार को विशेष अभियान चलाकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कानूनी नियमों की उल्लंघन करने पर 308 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान किए गए। सोमवार को यातायात पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म, काली जाली व बिना रजिस्ट्रेशन के कागजात के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इसके तहत यातायात पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वाले चालकों के 25 चालान, मोटर वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगाने वाले वाहन चालकों के 30 चालान, अपनी गाड़ी पर ब्लैक फिल्म लगाकर चलाने वाले वाहन चालकों के 05 चालान, गाड़ी में काली जाली लगाकर चलाने वाले वाहन चालकों के 12 चालान, मोटर वाहन अधिनियम के तहत संपूर्ण दस्तावेज न रखने व बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वाले सात वाहन चालकों के वाहन इंपाउंड किए गए हैं। यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों की पालना न करने पर सोमवार को 115 पोस्टल चालान भी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रबंधक थाना, चौकी इंचार्ज व यातायात पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं कि जिले में बिना नंबर की मोटर साइकिल व गाड़ी, ट्रिपल राइडिंग, ब्लैक फिल्म लगाकर गाड़ी चलाने व गाड़ी में काली जाली लगाकर चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कानूनी की जाए। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने जिला वासियों से अपील की है कि वह अपने परिवार व अपनी निजी सुरक्षा के लिए मोटर वाहन अधिनियम के नियमों की पालना करें। दोपहिया चालक हेलमेट का अवश्य प्रयोग करें। वहीं वाहन चालक वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात न करें। यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस को सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed