{"_id":"68d9828049b0ba19b3076714","slug":"traffic-jams-in-the-citys-main-markets-during-festivals-have-troubled-motorists-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-140406-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: त्योहारों पर शहर के मुख्य बाजारों में जाम लगने से वाहन चालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: त्योहारों पर शहर के मुख्य बाजारों में जाम लगने से वाहन चालक परेशान
Mon, 29 Sep 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
शहर के सराय चौपटा बाजार में लगे जाम में फंसे वाहन।
भिवानी। त्योहारी सीजन में बाजारों में बढ़ती भीड़ से जाम लगने की समस्या आम हो गई है। जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए अभी तक ट्रैफिक पुलिस द्वारा कर्मचारी लगाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिसके कारण शहर के मुख्य बाजारों में दिनभर जाम की समस्या बनी रहती है।
दरअसल, नवरात्र में अष्टमी पर खरीदारी करने के लिए बाजारों में ग्राहकों भीड़ बढ़ रही है। नवरात्रि में नए सामान, कपड़े और शृंगार की चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। लोग देवी पूजा के सामान की खरीदारी कर रहे हैं। भीड़ के कारण शहर के बिचला बाजार, किरोड़ीमल मंदिर मार्केट, सराय चौपट, घंटाघर पर हर रोज जाम की समस्या जाम की समस्या बनती। लेकिन जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई है। बाजार के मुख्य चौक पर ट्रैफिक कर्मचारी न होने के कारण गाड़ियां धड़ल्ले से बाजारों में प्रवेश करती है। इस कारण जाम लगना आम हो गया है।
नवरात्र में शुभ मानी जाती है खरीदारी
नवरात्रि के दौरान नए कपड़े, बर्तन, फर्नीचर, वाहन और सोने-चांदी जैसी चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। लाखों की संख्या में हर रोज लोग बाजारों में खरीदारी करने आते हैं। जिससे बाजार में भीड़ लग रही है। शहर के घंटाघर बाजार में इन दिनों भारी भीड़ देखने को मिल रही है। शहर के बाजारों में लगे जाम में घंटों तक लोग फंसे रहते हैं। साथ ही, बाजारों में भीड़ का फायदा उठाकर चाेर लोगों की जेब काट लेते हैं।
विज्ञापन
निजी वाहनों के कारण लग रहा है जाम
बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोग खुद का वाहन लेकर बाजारों में पहुंच रहे हैं। इस कारण बाजारों में ट्रैफिक ज्यादा होने से बाजार में जाम लग रहा हैं। साथ ही, बाजारों में दुकानों के बाहर रखें सामान के कारण भी जाम लग रहा हैं। दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण से भी जाम की स्थिति पैदा हो रही है।
त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। इसलिए जल्द ही बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मचारियों की तैनात की जाएगी। ताकि खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को परेशानी न हो।
- सुरेश कुमार, ट्रैफिक एसएचओ, भिवानी।