फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Traders took out a protest march against the murder of teacher Manisha, shops remained closed

Bhiwani News: अध्यापिका मनीषा की हत्या के विरोध में व्यापारियों ने निकाला रोष मार्च, बंद रहीं दुकानें

Tue, 19 Aug 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 19 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Traders took out a protest march against the murder of teacher Manisha, shops remained closed
मनीषा की हत्या के विरोध में रोष प्रदर्शन करते व्यापारी।
भिवानी। गांव सिंघानी में अध्यापिका मनीषा की निर्मम हत्या के विरोध में शहर के व्यापारियों ने सड़कों पर उतरकर कड़ा रोष प्रकट किया। सोमवार को हांसी गेट बाजार के व्यापारियों ने करीब एक घंटे 11 से 12 बजे तक दुकानें बंद रखकर विरोध मार्च निकाला। व्यापारियों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वह अपनी ही बेटियों को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन

हांसी चौक व्यापारी संगठन के प्रधान प्रेम धमीजा ने घटना पर दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि मनीषा के साथ हुई क्रूरता ने हर पिता को अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित कर दिया है। जब एक शिक्षिका अपने ही घर के पास सुरक्षित नहीं है तो आम लोग अपनी बेटियों को घर से बाहर कैसे भेजें? उन्होंने कहा कि यह घटना पूरे समाज को झकझोर देने वाली है और जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती, न्याय की उम्मीद अधूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर उन्हें सख्त सजा नहीं दिलाता तो व्यापारी पूरे भिवानी को बंद कर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मनीषा की नहीं बल्कि हर बेटी की सुरक्षा की लड़ाई है। इस मौके पर हांसी चौक व्यापारी संगठन की कार्यकारिणी के सदस्य विजय गर्ग, दीपक जांगड़ा, दीपक बंसल, मनीष बंसल, अंकित महता सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मनीषा के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग, ऑटो मार्केट के व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
भिवानी। अध्यापिका मनीषा की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को व्यापार मंडल ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया। ऑटो मार्केट और कई व्यापारिक प्रतिष्ठान 10 से 11 बजे तक बंद रहे। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो जिलेभर में आंदोलन किया जाएगा।
व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष भानुप्रकाश ने कहा कि मनीषा की निर्मम हत्या ने न केवल व्यापारियों बल्कि आम नागरिकों को भी झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि ऑटो मार्केट सहित शहर के कई प्रतिष्ठानों ने बंद रखकर विरोध दर्ज कराया है और प्रशासन से मांग की है कि हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। भानुप्रकाश ने स्पष्ट कहा कि यदि पुलिस ने इस मामले में तेजी नहीं दिखाई तो व्यापारी संगठन और भी कठोर कदम उठाएगा।

ऑटो मार्केट के प्रधान मनोबल कौशिक ने इसे शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल बताया। उन्होंने कहा कि एक अध्यापिका की दिनदहाड़े हत्या से साफ है कि अपराधी अब बेखौफ हो चुके हैं। प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने पुलिस से शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें। इस अवसर पर दिनेश जांगड़ा, सुरेंद्र मिस्त्री, मोहनलाल, बजरंग, बाली, विष्णु सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed