{"_id":"67f02e4cd9073ee74707233b","slug":"tractor-trolley-tyres-and-10-sacks-of-millet-burnt-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-132264-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: किसान के घर आग लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली के टायर और 10 बोरी बाजरा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: किसान के घर आग लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली के टायर और 10 बोरी बाजरा जला
Sat, 05 Apr 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। गांव अजीतपुर में किसान सोनू के घर आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने से किसान के घर में ट्रैक्टर-ट्रॉली के टायर और 10 बोरी बाजरा जल गया।
घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है, जब गांव अजीतपुर निवासी किसान सोनू का परिवार घर पर ही था। इस दौरान घर के दूसरी तरफ बने एक कमरे में से धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद वहां जाकर देखा तो घर के कमरे में आग लगी हुई थी। इसके बाद तुरंत दमकल केंद्र को सूचना देने का प्रयास किया। लेकिन तकनीकी खराबी के चलते फोन नहीं लग पाया।
इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। इसी बीच ग्रामीणों की मदद से उन्होंने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कमरे में रखी 10 बोरी बाजरा, ट्रैक्टर-ट्रॉली के टायर, साइकिल जल चुकी थी।
किसान सोनू ने बताया कि उस कमरे में दो ड्रम डीजल के रखे हुए थे और उस डीजल में किसी अज्ञात कारण से आग लग गई। इस आग से उन्हें खासा नुकसान हुआ है। इसका प्रभाव उनकी अगली फसल की बुवाई पर पड़ेगा। ऐसे में वे प्रशासन से मांग करते है कि इस आग से हुए नुकसान की भरपाई के लिए उन्हें मुआवजा दिया जाए, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।