{"_id":"696a76a6c995f325a00e8580","slug":"tractor-trolley-filled-with-soil-crushed-a-scooter-rider-death-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-145488-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, मौत
विज्ञापन
मुंढाल। भिवानी-जींद मुख्य मार्ग पर गांव धनाना के ब्रह्मचारी गेट के समीप शुक्रवार शाम करीब चार बजे मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से स्कूटी सवार 18 वर्षीय युवक अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद युवक को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही मुंढाल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। शव का शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक अंकित मूल रूप से गांव खापड़वास का निवासी था जो पिछले चार वर्षों से गांव धनाना में अपने ननिहाल में रहकर खेतीबाड़ी का काम कर रहा था। शुक्रवार शाम वह स्कूटी पर पानी लेने के लिए धनाना बस स्टैंड स्थित ब्रह्मचारी गेट के समीप सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तालू गांव की ओर से आ रही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद अंकित को गंभीर चोटें आईं।
मुंढाल पुलिस चौकी के जांच अधिकारी दलबीर ने बताया कि शव का शनिवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।