फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tractor stolen from one farm and trolley stolen from another farm

Bhiwani News: एक खेत से ट्रैक्टर तो दूसरे के खेत से ट्राॅली चोरी

Wed, 25 Sep 2024 04:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 25 Sep 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Tractor stolen from one farm and trolley stolen from another farm
भिवानी। एक किसान के खेत से ट्रैक्टर और दूसरे किसान के खेत में खड़ी ट्रैक्टर की ट्राॅली चोरी हो गई। दोनों ही घटनाएं एक ही गांव की हैं। दोनों मामलों में किसानों की शिकायत पर सदर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बजरंग बली कॉलोनी निवासी योगेश मान ने बताया कि गांव तालू में उनके खेत हैं। उनके खेत में खड़ा ट्रैक्टर चोरी हो गया। ये ट्रैक्टर उन्होंने तोशाम के एक ग्राहक से बदला था। नया ट्रैक्टर उसको दिया था। ये ट्रैक्टर भी उसी किसान के नाम पर पंजीकृत है। वहीं, गांव तालू निवासी प्रदीप ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। रात के समय उसने अपना ट्रैक्टर जोड़ने वाला डंपर यानी ट्राॅली को खेत में छोड़ दिया था। अगले दिन सुबह जब वह खेत में पहुंचे तो ट्राॅली गायब थी। पहले तो उन्होंने ट्राॅली के संबंध में आसपास काफी पूछताछ की, लेकिन उसका पता नहीं चला। सदर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



गुजरानी से कल्टीवेटर चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

भिवानी। सदर पुलिस ने गांव गुजरानी में खेत से गार्डर और ट्रैक्टर का कल्टीवेटर चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से तीन हजार रुपये की नकदी समेत वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी और बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव गुजरानी निवासी राजेंद्र ने सदर पुलिस भिवानी को पिछले माह शिकायत दी थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि 19 अगस्त को चोर उनके खेत में रखे तीन गार्डर और ट्रैक्टर का एक कल्टीवेटर ले गए। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया था। सदर पुलिस के मुख्य सिपाही राजपाल ने 23 सितंबर को चोरी के दो आरोपियों को गुजरानी से गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के नाम गुजरानी निवासी अजय और अमरलाल बताए गए।




पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी नशा करने के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए ही उन्होंने चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं। दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed