{"_id":"6213e966209f890df9396c23","slug":"tractor-overturned-due-to-pickup-farmer-dies-bhiwani-news-hsr6249100181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, किसान की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में हुई किसान की मौत के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन पुलिस के साथ बहस करते हुए। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। सिवानी हाईवे पर पिकअप गाड़ी की टक्कर से ट्रैक्टर सवार किसान की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। सिवानी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंची।
पुलिस कार्रवाई से पहले जांच अधिकारी और परिजनों के बीच कहासुनी हो गई। 10 मिनट बाद मामला शांत होने के बाद पुलिस ने इस संबंध में मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मामला सोमवार सुबह करीब सात बजे का है। सिवानी के वार्ड नंबर सात निवासी सतबीर ने बताया कि वह गांव में ही खेतीबाड़ी करता है। सोमवार सुबह करीब सात बजे वह अपने खेत से सिवानी स्थित घर की ओर जा रहा था। उससे थोड़ा आगे उसके ताऊ का बेटा सिवानी के वार्ड नंबर 13 निवासी 28 वर्षीय कुलदीप अपने ट्रैक्टर पर खेत से घर जा रहा था। वह हाईवे पर पहुंचा तो हिसार की ओर से तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी चालक आ रहा था। पिकअप गाड़ी चालक ने कुलदीप के ट्रैक्टर को साइड से टक्कर मार दी, जिसकी वजह से ट्रैक्टर पलट गया और कुलदीप ट्रैक्टर से नीचे दब गया। परिजनों ने उसे ट्रैक्टर के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक कुलदीप की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
दो बच्चियों के सिर से उठा पिता का साया
नागरिक अस्पताल पहुंचे कुलदीप के चाचा सुभाष ने बताया कि कुलदीप का पिता खेतीबाड़ी करता है। उसका छोटा भाई संदीप भी खेताबाड़ी में ही सहयोग करता है। कुलदीप दो बेटियों चार वर्षीय करिश्मा और डेढ़ वर्षीय बेटी का पिता है। उसकी एक बहन है, जोकि शादीशुदा है। अचानक हुए हादसे की वजह से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। दो बच्चियों के सिर से पिता का साया उठा गया और बहन ने अपना भाई खो दिया।
अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज
सड़क हादसे में मृतक कुदलीप के चचेरे भाई सतबीर के बयान पर अज्ञात पिकअप गाड़ी चालक के खिलाफ इस संबंध में केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच की जा रही है।
- एचसी विनोद, जांच अधिकारी, सिवानी पुलिस थाना।