{"_id":"6a20689beaea455ce907d594","slug":"tractor-driver-dies-after-being-hit-by-a-truck-near-btm-police-station-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152037-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बीटीएम पुलिस चौकी के पास ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बीटीएम पुलिस चौकी के पास ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत
Wed, 03 Jun 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। तोशाम रोड पर बीटीएम पुलिस चौकी से महज 20 मीटर दूर ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में घायल हुए ट्रैक्टर चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा मंगलवार शाम करीब पांच बजे हुआ था। गंभीर रूप से घायल 44 वर्षीय महेंद्र को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भांजे की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार लोहड़ बाजार निवासी 44 वर्षीय महेंद्र मंगलवार शाम अपने ट्रैक्टर में डीजल डलवाने के लिए तोशाम रोड पर जा रहा था। बीटीएम पुलिस चौकी से करीब 20 मीटर पहले एक ट्रक ने उसके ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भांजे विकास ने बताया कि महेंद्र मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह चार बेटियों का पिता था। बीटीएम पुलिस चौकी की महिला जांच अधिकारी रमन ने बताया कि शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने मृतक के भांजे विकास की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।