फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tough matches between women's handball teams

Bhiwani News: महिला हैंडबाल टीमों के बीच हुए कड़े मुकाबले

Sat, 20 Jan 2024 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 20 Jan 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Tough matches between women's handball teams
​भिवानी में विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते अति​थि।
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) की ओर से आदर्श महिला महाविद्यालय में उतर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय महिला हैंडबाल चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। इसके दूसरे दिन कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल और परीक्षा नियंत्रक डॉ. पवन गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। कुलपति प्रो. मित्तल ने कहा कि खेलों से आपसी प्रेम एवं भाई चारा को बढ़ावा मिलता है। खेलों से शारीरिक एवं बौद्धिक विकास होता है। ग्रामीण खेल प्रतिभाओं के लिए सही प्रशिक्षण एवं उचित प्लेटफार्म उपलब्ध करवाने की जरूरत है।
विज्ञापन

प्रात: कालीन सत्र में विभिन्न राज्यों से आईं विश्वविद्यालय की टीमों के बीच नाॅक आउट मैच खेले गए। इनमें कुरुक्षेत्र विवि ने चौधरी देवीलाल विवि सिरसा को 15 गोल से हराया। दूसरे मैच में दिल्ली विवि ने पंजाब विवि, चंडीगढ़ को एक गोल से हराया। तीसरे मैच में मेरठ से टीम न आने पर प्रयाग विवि को वाॅकओवर मिला। चौथे मैच में गुरुनानक देव विवि, अमृतसर ने महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विवि, बरेली को 13 गोल से हराया।
विज्ञापन


पांचवें मैच में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि, अयोध्या ने पंजाब कृषि विवि, लुधियाना को 18 गोल से हराया। आदर्श महिला महाविद्यालय प्राचार्या डाॅ. अलका मित्तल सायंकालीन सत्र की मुख्य अतिथि रहीं। इस सत्र में कुरुक्षेत्र विवि का सामना सीबीएलयू, भिवानी और महर्षि दयानंद विवि, रोहतक का मुकाबला गुरुनानक देव विवि, अमृतसर से हुआ। सीबीएलयू की टीम ने अपने सभी लीग मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रीड़ा भारती के द्विप्रांतीय संयोजक उमेश कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मलिक ने सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में पीआरओ प्रभारी ऋषि शर्मा, डॉ. सुरेंद्र दलाल, डॉ. वीरेंद्र, डॉ. गीता, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. अनुराग, कोच मंजीत ढांढा, रविंद्र शर्मा, डाॅ. रेनू, डाॅ. गायत्री बंसल, कुलदीप गुलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed