फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tool kits were ordered online to dig a tunnel in the bank

फालोअप: बैंक में सुरंग खोदने के लिए इंजीनियर ने आठ हजार रुपये में ऑनलाइन मंगवाए थे टूल किट

Mon, 30 Dec 2024 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 30 Dec 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Tool kits were ordered online to dig a tunnel in the bank
चोरी के लिए बनाई गई सुरंग को बैंक कर्मचारीयों ने करवाया बंद। 
भिवानी। बैंक में सुरंग खोदने के आरोपी इंजीनियर ने आठ हजार रुपये में ऑनलाइन टूल किट मंगवाए थे। बैंक के पास खाली भूखंड की तरफ लगाया गया सीसीटीवी भी जांच के दौरान बंद मिला। सिविल लाइन पुलिस ने रविवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन

हांसी रोड स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा में शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे कर्मचारी को हथौड़ा और ड्रिल मशीन चलने की आवाज सुनाई दी थी। इसके बाद बैंककर्मी ने छत पर चढ़कर देखा तो पास में खाली भूखंड से एक व्यक्ति हथौड़े से बैंक की दीवार तोड़कर सुरंग बना रहा था। डायल 112 की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू किया। इसके लिए प्रयुक्त किए जा रहे टूल्स भी आरोपी से बरामद किए थे।
विज्ञापन




बैंककर्मी अश्वनी कुमार जांगड़ा की शिकायत पर पुलिस ने बालसमंद निवासी 34 वर्षीय आरोपी सत्यवान के खिलाफ चोरी के प्रयास का केस दर्ज किया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने सात नवंबर को बैंक की रेकी की थी। बैंक शाखा के अंदर पहुंचकर उसने खाली प्लाॅट की तरफ की दीवार के हिस्से में बने स्ट्रॉन्ग रूम का सटीक अंदाजा लगा लिया था। इसके बाद उसने इंटरनेट पर पहले देखा था कि दीवार और कंकरीट तोड़ने के लिए किस तरह के औजार काम में लाए जाएंगे। इसके बाद ही उसने टूल्स का चयन किया और दीवार तोड़कर सुरंग बनाने में प्रयोग होने वाले टूल्स ऑनलाइन मंगवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक ने कराई क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत



बैंक प्रबंधन ने सुरंग खोदने के लिए तोड़ी गई दीवार और फर्श की मरम्मत कराई। अधिकारी रविवार को अवकाश के दिन भी बैंक की सुरक्षा के प्रबंधों को पुख्ता कराने में जुटे रहे। जिस जगह सुरंग खोदने के लिए दीवार तोड़ी गई थी, उस हिस्से में ठोस कंकरीट भरवाकर उसे बंद करा दिया गया है। खाली प्लॉट की लोकेशन पर लगा सीसीटीवी पहले बंद था। अब इसे चालू करा दिया गया है। इस भूखंड की झाड़ियों की सफाई के लिए संबंधित प्लाॅट मालिक को भी हिदायतें दी गई हैं।

--------



खाली भूखंडों से शोरूमों में भी लग सकती है सेंध

भिवानी में मई 2015 के बाद साल के अंत में सुरंग खोदकर चोरी के प्रयास की बड़ी वारदात सामने आई है। इसके बाद शहर के अंदर बैंकों और बड़े शोरूमों की सुरक्षा में भी खाली भूखंडों से सेंध लग सकती है। क्योंकि शहर के अंदर अब भी कई बैंक और बड़े शोरूम ऐसी जगहों पर बने हैं, जहां पिछले हिस्से में जगह खाली पड़ी है। वहां न तो सीसीटीवी लगे होते हैं और न ही सुरक्षा के कोई अन्य प्रबंध। दीवारें ऊंची कराने के कारण वहां की गतिविधि की किसी को भनक तक नहीं लग पाती।




वर्जन

आरोपी को रविवार सुबह जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं। पुलिस ने आरोपी से बैंक में चोरी प्रयास के लिए प्रयोग किए जा रहे औजार बरामद किए हैं। ये औजार आरोपी ने ऑनलाइन आदेश देकर बैंक में चोरी करने के लिए ही मंगवाए थे। -विशेष यादव, एसएचओ, सिविल लाइन पुलिस थाना, भिवानी।



----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed