फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tonsure of municipal councillor's on distribution of meal issue.

शहरी वार्डों में जरूरतमंदों को राशन वितरण करने को लेकर जिला प्रशासन और पार्षद आमने सामने, पार्षदों ने कराया मुंडन

Tue, 21 Apr 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Tonsure of municipal councillor's on distribution of meal issue.
नगर परिषद उपप्रधान मामन चंद को इस्तीफा सौंपते पार्षद ईश्वर मान व बलवान सिंह। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। लॉकडाउन के दौरान शहरी वार्डों में जरूरतमंदों को राशन वितरण का मामला अब जिला प्रशासन और नगर पार्षदों के बीच खिंचतान की वजह बन गया है। सोमवार को रेलवे रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय में पहले तो नगर पार्षदों की बैठक हुई और उसके बाद नगर परिषद उपाध्यक्ष मामनचंद के साथ शहर के पांच वार्डों के पार्षद व पार्षद प्रतिनिधियों ने सामूहिक मुंडन कराया। पहले दिन पार्षद बलवान सिंह ने उपाध्यक्ष मामनचंद को अपना त्यागपत्र भी सौंपा। इसी के साथ निर्णय लिया कि रोजाना एक पार्षद अपना मुंडन कराकर त्यागपत्र देगा।
विज्ञापन

सोमवार को नगर परिषद कार्यायल में पहुंचे नप उपाध्यक्ष मामनचंद, पार्षद ईश्वर मान, बलवान सिंह, हर्षदीप, पार्षद पति सुरेंद्र पूनिया, पार्षद पिता पन्नू मस्ता, पार्षद प्रतिनिधि अशोक जोगी सहित अन्य पार्षदों ने कहा कि जिला प्रशासन वार्डों के अंदर जरूरतमंदों तक राशन नहीं पहुंचा रहा है। अधिकांश जरूरतमंद लॉकडाउन में अभी भी राशन का इंतजार कर रहे हैं, मगर प्रशासन बीएलओ के माध्यम से केवल सर्वे में उलझा हुआ है। जबकि जरूरतमंद लोग पार्षदों के पास आ रहे हैं। ऐसे में पार्षद जिला उपायुक्त की नसीहत पर घर कैसे बैठ सकते हैं। जबकि रेडक्रॉस सोसायटी व उपायुक्त कार्यालय से भी भोजन मांगने वालों को पार्षदों के पास भेजा जा रहा है। इसी के विरोध मेें पार्षदों ने सामूहिक मुंडन और त्यागपत्र का फैसला लिया है।
विज्ञापन

मंत्री और उपायुक्त से भी पार्षद कर चुके थे बैठक
सामूहिक मुंडन कराने की नौबत आने से पहले नगर पार्षदों के प्रतिनिधि मंडल ने कृषिमंत्री की मौजूदगी में उपायुक्त से मुलाकात की थी। लेकिन डीसी ने पार्षदों को स्पष्ट कह दिया था कि पार्षद अपने घर पर बैठें, राशन वितरण हम कराएंगे। प्रशासन और डीसी के इसी रुख के बाद पार्षदों की नाराजगी भी बढ़ती चली गई और सोमवार को पांच पार्षदों ने सामूहिक मुंडन करवा लिया। इनमें वार्ड 26 से नगर परिषद उपाध्यक्ष मामनचंद, वार्ड पांच से ईश्वर मान, वार्ड 31 से बलवान सिंह, वार्ड 29 से पार्षद प्रतिनिधि अशोक जोगी, वार्ड तीन से पार्षद पति सुरेंद्र पूनिया टीटी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सभी पार्षद जनता के चुने प्रतिनिधि हैं। संकट की इस घड़ी में वार्ड के जरूरतमंद लोगों की भलाई और उनकी जरूरतों के बारे में चिंता करना पार्षद का काम है। इस परिस्थिति में पार्षद अपने घर कैसे बैठ सकता है, उस पर वार्ड की जनता की सुरक्षा और उनकी जरूरतों को पूरा कराना उसका नैतिक दायित्व ही नहीं मानवता का धर्म भी है।
- मामनचंद उपाध्यक्ष नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed