{"_id":"a12c0056866fca72d22324b2d30954b7","slug":"tomorrow-will-decide-the-fate-of-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
भिवानी।
Updated Thu, 15 May 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में बंद प्रत्याशियों की तकदीर का फैसला करने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। हरियाणा शिक्षा बोर्ड कार्यालय परिसर में जिले की पांच विस क्षेत्रों के मतों की गणना के लिए बैरिकेडिंग कर काउंटर लगाने का काम बुधवार को जोरों पर रहा। बिजली, टेलीफोन, ब्राडबैंड, कंप्यूटर, फैक्स और प्रिंटर के इंतजाम भी कर लिए गए। सभी एआरओ मौके पर मुस्तैद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे, ताकि 16 मई को सुबह आठ बजे से सकुशल गणना आरंभ की जा सके।
भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र अंतर्गत पांच विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गणना जिले में होगी। महेंद्रगढ़ जिले के शेष 4 विस क्षेत्रों की काउंटिंग नारनौल में होगी। भिवानी विस क्षेत्र के वोटों की गणना के लिए हॉल नंबर एक में तैयारी की जा रही है। वहीं हॉल नं. 2, 3, 4 व 5 में क्रमश: बाढ़ड़ा, दादरी, लोहारू व तोशाम के वोट गिने जाएंगे। सभी विस क्षेत्रों में 15-15 काउंटर लगेंगे। इनमें 14 पर वोटों की गिनती होगी, जबकि 15वां काउंटर एआरओ के लिए होगा। हर चक्र की गणना के बाद रिजल्ट की घोषणा यहीं से की जाएगी।
बुधवार को मतगणना स्थल की तैयारियां पूरी करने में कर्मचारी तल्लीनता से लगे रहे। पीडब्लूडी कर्मचारी जहां बैरिकेडिंग में मशगूल थे, वहीं बिजली और टेलीफोन विभाग के कर्मचारी मतगणना स्थलों तक लाइन खींचने में लगे रहे। जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी के निर्देशन में सभी गणनास्थलाें पर सूचना तंत्र को सुदृढ़ करने की कवायद जारी थी। एआरओ संजय राय के मुताबिक गुरुवार की शाम तक सभी इंतजाम पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
सबसे पहले होगी 1419 डाक मतों की गिनती
इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से गिनती शुरू होने से पहले डाक मतों की गणना की जाएगी। डाक मतों के लिए भिवानी विस क्षेत्र के गणना स्थल पर ही इंतजाम किये गये हैं। अब तक 1419 डाकमत जमा हो चुके हैं। चुनाव तहसीलदार चंद्रभान नागपाल के मुताबिक 16 मई को गणना आरंभ होने से पहले तक आने वाले सभी डाक मतों को गणना में शामिल किया जाएगा। डाक मतों की गणना पर निगरानी रखने के लिए भी प्रत्याशियों ने एजेंट नियुक्त किये हैं।
12 प्रत्याशियों ने नहीं बनाए एजेंट
भिवानी-महेंद्रगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से कुल 26 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें महज 14 प्रत्याशियों ने ही डाकमतों की गणना के लिए एजेंट नियुक्त किये हैं। शेष 12 प्रत्याशियों ने इसके लिए आवेदन ही नहीं किया है। इसमें नरेश कुमार, लालचंद, शमशेर, नरेन्द्र, पूर्णमल शर्मा, प्रदीप सिंह तंवर, महावीर सिंह, वेद प्रकाश भारतीय, शेर सिंह, सतपाल , सुखबीर सिंह व सुधीर चांदवास शामिल हैं। अधिकांश प्रत्याशी निर्दलीय हैं, उन्होंने एजेंट नियुक्त करने से पहले ही इनकार कर दिया है।
मतगणना के लिए 21 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
शांत व सुरक्षित माहौल में मतगणना कराने के लिए प्रशासन ने शिक्षा बोर्ड व आस-पास के क्षेत्रों में 21 ड्यूटी मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। ये अधिकारी मतगणना के दौरान कानून-व्यवस्था पर निगरानी रखेंगे। लोहारु विस क्षेत्र के गणना स्थल पर सिवानी एसडीएम सतबीर सिंह जाघूं व जिला राजस्व अधिकारी महेन्द्र कुमार नियुक्त रहेंगे। सभागार के मुख्य द्वार पर एसडीओ कर्मसिंह तैनात रहेंगे।
बाढ़डा के केन्द्र पर जिला खनन अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, रमेश कुमार चाहर, मुख्यद्वार पर रामभगत मलिक, दादरी हलके के मतगणना स्थल पर सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता बीएस नारा, एसडीओ महेन्द्र सिंह पहल, मुख्य द्वार पर एसडीओ अतुल रंगा, भिवानी विस क्षेत्र के गणना सभागार में श्रम अधिकारी इन्द्रजीत सिंह मलिक, बिजली विभाग के एसडीओ मुकेश हुड्डा, मुख्य द्वार पर एसडीओ गोपीराम, तोशाम विस क्षेत्र के गणना स्थल पर डीएस माथुर, सज्जन सिंह लोहान, मुख्य द्वार पर बृजभान मलिक की ड्यूटी लगाई गई है। डाक मतों की गणना के लिए जिला कल्याण अधिकारी रोशन लाल दलाल ड्यूटी मजिस्ट्रेट होंगे। बिजली वितरण निगम के एसडीओ विक्रम सिंह व सतीश कुमार को रिजर्व में रखा गया है।
नाकों पर भी रहेगी निगरानी
पंचायती राज के एसडीओ रामकिशन सांगवान को राजकीय महाविद्यालय के सामने नाका नं. 3 पर, बिजली वितरण निगम के एसडीओ सुरेंद्र कुमार को राजकीय महिला महाविद्यालय के सामने, बिजली वितरण निगम के एसडीओ राकेश कुमार को देवीलाल कॉलोनी के आगे वाले नाके पर, सिंचाई मैकेनिकल डिविजन के एसडीओ जयसिंह मुदगिल को शिक्षा बोर्ड के मुख्य द्वार और पंचायती राज के एसडीओ साधूराम को विजयी जुलूस के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है।
---
फोटो-10-लोहारू के स्ट्रांग रूम के बाहर मुस्तैद सुरक्षा कर्मी।
11-मतगणना स्थल पर तैयारियों की चर्चा करते अधिकारी।
12-मतगणना के लिए लगे काउंटर।