{"_id":"67168c4a3e34e60c4e030666","slug":"tomorrow-is-the-last-day-for-admission-in-colleges-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-124657-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कॉलेजों में दाखिलों के लिए अंतिम दिन कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कॉलेजों में दाखिलों के लिए अंतिम दिन कल
Mon, 21 Oct 2024 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 21 Oct 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से महाविद्यालयों में दाखिलों के लिए फिर से पोर्टल खोला गया है। दाखिला पोर्टल 21 से 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा। महाविद्यालयों में दाखिलों के इच्छुक विद्यार्थी बुधवार तक ऑनलाइन आवेदन करके दाखिला ले सकते हैं। दाखिलों के बाद महाविद्यालयों में सुचारू रूप से कक्षाओं का संचालन होगा।
दरअसल, नए सत्र से महाविद्यालयों में दाखिलों के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से चार से पांच बार तक दाखिलों के लिए मौका दिया जा चुका है। लेकिन फिर भी ज्यादातर कॉलेजों के विभिन्न कोर्सों में सीटें रिक्त बची हुई है। रिक्त बची हुई सीटों पर दाखिलों के लिए विभाग द्वारा विद्यार्थियों को अंतिम मौका दिया गया है।
विभाग की ओर से बची हुई सीटों पर दाखिलों के लिए तीन दिन के लिए पोर्टल फिर से खोला गया है। जो 21 से 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा। दाखिले सभी राजकीय, एडिड, सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में होंगे। विभाग की ओर से दाखिला पोर्टल विद्यार्थियों व महाविद्यालयों की मांग पर खोला गया है। इसमें स्नातक व स्नातकोत्तर दोनों कक्षाओं में दाखिलों के लिए आवेदन होंगे।
विज्ञापन
किसी भी कारणवश महाविद्यालयों में दाखिलों से वंचित विद्यार्थी 23 अक्टूबर तक विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करके मनपसंद कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं।