{"_id":"68794d85ff2651110a0cee04","slug":"toll-will-be-collected-from-vehicles-on-bhiwani-hansi-43-km-four-lane-after-december-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-136936-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भिवानी-हांसी फोरलेन पर दिसंबर बाद होगी टोल वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भिवानी-हांसी फोरलेन पर दिसंबर बाद होगी टोल वसूली
Fri, 18 Jul 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
भिवानी-हांसी फोरलेन मार्ग। संवाद
भिवानी। अब भिवानी-हांसी पर 43 किलोमीटर लंबे फोरलेन पर दौड़ने वाले वाहनों को दिसंबर के बाद टोल टैक्स देना पड़ेगा। इसके लिए बवानीखेड़ा के समीप फोरलेन पर टोल प्लाजा भी तैयार किया जा रहा है। इतना ही नहीं भिवानी में तिगड़ाना मोड़ रिंग चौक अंडर पास के समीप ही खाली जगह पर गोशाला का भी निर्माण कराया जा रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग 148बी अथॉरिटी की करीब 802 करोड़ की इस सड़क परियोजना में दो मुख्य ओवरब्रिज के साथ करीब सात पुल और दस से अधिक अंडरपास भी तैयार किए जा रहे हैं। दिसंबर तक इस कार्य को पूरा करने की डेडलाइन भी दी गई है।
भिवानी-हांसी फोरलेन का काम सर्विस रोड चौड़े किए जाने की मांग को लेकर करीब आठ माह तक बंद रखना पड़ा था। आठ गांवों के ग्रामीणों ने आंदोलन कर दिया था। हालांकि चार किलोमीटर दायरे में अब जहां काम बंद था वहां पूरा भी हो चुका है। भिवानी-हांसी फोरलेन करीब 14 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है। इसके बीच में डिवाइडर बनाया गया है। गांव जाटूलुहारी, बवानीखेड़ा, सिंकदरपुर में बाईपास भी तैयार हो गए हैं। फोरलेन पर स्ट्रीट लाइट को सौलर पैनल सिस्टम से जोड़ा गया है। इससे रात के समय भी दूधिया रोशनी में सफर कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
तिगड़ाना मोड़ पर बेसहारा पशुओं से भी मिलेगी निजात
तिगड़ाना मोड़ सर्विस लेन की खाली जगह में गोशाला तैयार होने पर फोरलेन से पहले ही आसपास के क्षेत्र से बेसहारा पशुओं को लेकर यहां छोड़ा जा सकेगा। जिला कारागार और तोशाम बाईपास पर फोरलेन के दायरे में आने वाली सड़क पर रात को बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगता है। इस गोशाला के निर्माण के बाद बेसहारा पशुओं से होने वाले हादसों से भी बचा जा सकेगा वहीं बेसहारा पशुओं को भी आसरा मिलेगा। ये गोशाला फोरलेन निर्माण एजेंसी की ओर से निशुल्क तैयार की जा रही है। इस पर अभी काम चल रहा है।
निनान बाईपास टी प्वाइंट से तिगड़ाना मोड़ तक रिंग रोड पर भी चल रहा काम
फोरलेन की इस परियोजना से भिवानी शहर के चारों तरफ रिंग रोड का ड्रीम प्राेजेक्ट भी जुड़ा है। भिवानी-रोहतक मार्ग पर गांव निनान से बाईपास के समीप ही टी प्वाइंट से लेकर महम रोड क्रॉस कर तिगड़ाना मोड़ तक फोरलेन भी तैयार किया जा रहा है। निनान से लेकर लोहारू और दादरी रोड पर पहले से ही बाईपास बन चुका है। तिगड़ाना मोड़ से लोहारू रोड तक करीब आठ से दस किलोमीटर का दायरा में बाईपास निर्माण अभी प्रस्तावित है। इससे करीब 27 किलोमीटर दायरे में शहर के बाहर रिंग रोड तैयार होगा।
भिवानी-हांसी फोरलेन निर्माण का काम 75 फीसदी तक पूरा हो चुका है। दिसंबर तक फोरलेन बनकर तैयार हो जाएगा। बवानीखेड़ा के समीप टोल प्लाजा तैयार किया जा रहा है। तिगड़ाना मोड़ रिंग चौक के पास ही गोशाला भी निर्माण एजेंसी की तरफ से निशुल्क तैयार की जा रही है। फोरलेन के कार्य में फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है।
-राजेश गुप्ता, मैनेजर, एनएच 148बी अथॉरिटी।