फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Told teachers about competency based education and evaluation

Bhiwani News: शिक्षकों को दक्षता आधारित शिक्षा और मूल्यांकन के बारे में बताया

Fri, 29 Nov 2024 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 29 Nov 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Told teachers about competency based education and evaluation
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में आयोजित कार्यशाला में मौजूद कर्मचारी व अन्य।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप दक्षता आधारित मूल्यांकन विषय पर शुक्रवार को बोर्ड परिसर में स्कूली शिक्षा में सहयोगी संगठन एजुकेशनल इनिशिएटीवज अहमदाबाद के सहयोग से कार्यशाला हुई। कार्यशाला में शिक्षा जगत से जुड़े हुए प्रदेशभर से लगभग 250 विषय-विशेषज्ञों ने भाग लिया और दक्षता आधारित मूल्यांकन विषय पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य राज्य के शिक्षकों को दक्षता आधारित शिक्षा और मूल्यांकन के बारे में अवगत करवाना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बोर्ड सचिव अजय चोपड़ा द्वारा की गई। बोर्ड सचिव द्वारा यहां पधारे सभी विषय-विशेषज्ञों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर बोर्ड के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। बोर्ड सचिव ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप दक्षता आधारित मूल्यांकन की और तेजी से कदम बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं में दक्षता परख प्रश्नों पर बल दिया जाएगा, जिससे बोर्ड परीक्षाएं केवल परीक्षा न रहकर विद्यार्थी के अधिगम प्रक्रिया का विस्तार भी बन सकेंगी। बोर्ड का लक्ष्य आज के प्रतियोगी वातावरण की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में दक्षता आधारित मूल्यांकन की परिभाषा, उसके फायदे एवं विद्यार्थियों के विकास में उसके सहयोग के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। स्कूली शिक्षा में सहयोगी संगठन एजुकेशनल इनिशिएटीवज, अहमदाबाद के प्रतिनिधि निश्चल शुक्ला व उनकी टीम के सदस्यों द्वारा दक्षता आधारित प्रश्रों की पहचान करने एवं स्कूली शिक्षा में इन प्रश्नों का समावेश करने के विभिन्न तरीकों के बारे में विषय-विशेषज्ञों को विस्तारपूर्वक अवगत करवाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed