{"_id":"671934b6c1b0dfbdf404c23f","slug":"today-there-will-be-no-drinking-water-supply-in-the-entire-city-work-will-be-done-to-repair-24-inch-leakage-valve-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-124795-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: आज पूरे शहर में नहीं होगी पेयजल आपूर्ति, 24 इंची लीकेज वाल्व ठीक करने का होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: आज पूरे शहर में नहीं होगी पेयजल आपूर्ति, 24 इंची लीकेज वाल्व ठीक करने का होगा काम
Wed, 23 Oct 2024 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
देवसर चुंगी पर मुख्य वाल्व लीकेज की वजह से सड़क पर फैला स्वच्छ पानी।
भिवानी। वीरवार को पूरे शहर में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। शहर को पेयजल आपूर्ति करने वाले तीनों मुख्य जलघर बंद रहेंगे, क्योंकि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग देवसर चुंगी क्षेत्र में 24 इंची वाल्व लीकेज को ठीक कराने का काम करेगा।
इसी के चलते विभागीय अधिकारियों ने वीरवार को पेयजल आपूर्ति नहीं होने पर कम पानी इस्तेमाल करने की भी अपील की है। बता दें कि देवसर चुंगी क्षेत्र में पिछले तीन माह से जलघर से बूस्टर तक जाने वाली मुख्य लाइन का 24 इंची वाल्व लीकेज है। जिसकी वजह से पेयजल आपूर्ति के दौरान हजारों लीटर स्वच्छ पानी सड़क पर व्यर्थ में बह जाता है।
विभागीय अधिकारियों को भी इस बारे में लोगों ने काफी शिकायतें की गई, लेकिन पहले चुनाव की वजह से व्यस्तता और नए वाल्व का प्रबंध नहीं होने की वजह से ये काम लंबित था। लेकिन अब वाल्व आने के बाद विभागीय अधिकारी वीरवार को वाल्व बदलने का काम करवाएंगे। मुख्य लाइन पर वाल्व लीकेज को ठीक कराने के कार्य की वजह से ही सुबह और शाम सभी जोन में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
शहर के चार से पांच जोन रहेंगे बंद
बता दें कि भिवानी शहर की करीब पौने तीन लाख की आबादी की पेयजल जरूरतें पूरी करने के लिए तीन मुख्य जलघर हैं। इसमें महम रोड पुराना जलघर, तोशाम बाईपास स्थित डाबर कॉलोनी जलघर और रोहतक रोड का निनान जलघर शामिल हैं। तीनों जलघरों से एक साथ ही पानी की मोटरों के जरिए शहर की मुख्य पेयजल लाइनों में पानी का पूरा प्रेशर बनाया जाता है। अगर एक जलघर में भी किसी तकनीकी खामी की वजह से पंपिंग सिस्टम नहीं चला तो दोनों जलघरों की पेयजल आपूर्ति भी संभव नहीं हो पाती है। देवसर चुंगी की मुख्य लाइन का वाल्व दादरी गेट बूस्टर से जुड़ा है जिसमें डाबर कॉलोनी जलघर से पानी की आपूर्ति मिल रही है। मुख्य लाइन का काम होने की वजह से शहर के किसी भी जोन में पेयजल आपूर्ति नहीं होगी। जबकि पूरे शहर को चार से पांच जोन में बांटकर पेयजल आपूर्ति दी जा रही है।
वीरवार को भिवानी शहर में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। देवसर चुंगी क्षेत्र में मुख्य लाइन के 24 इंची वाल्व को दुरुस्त किए जाने का काम किया जाएगा। इसलिए शहरवासियों से अपील की जा रही है कि वे वीरवार को कम पानी का इस्तेमाल करें। शुक्रवार सुबह से पूरे शहर में सभी जोन में नियमित पेयजल आपूर्ति मिलना शुरू हो जाएगी।
-तेजदीन, कनिष्ठ अभियंता शहरी पेयजल शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भिवानी।