फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Today's Chakka jam

किसान आंदोलन : तीन घंटे का चक्का जाम आज, 16 जगह नेशनल और स्टेट हाइवे जाम करेंगे किसान

Sat, 06 Feb 2021 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Today's Chakka jam
कितलाना टोल स्थित धरने पर बैठे किसान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते किसान। - फोटो : Bhiwani
कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को किसान तीन घंटे तक भिवानी शहर से गुजर रहे नेशनल हाइवे और स्टेट हाइवे को जाम कर अपनी ताकत दिखाएंगे। जिले में 16 जगह जाम का निर्णय लिया गया है। शुक्रवार को दिनभर जाम की तैयारियों में किसान नेता लगे रहे वहीं जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और अन्य विभाग भी किसानों के जाम संबंधित कार्यक्रम का फीडबैक लेकर अपनी प्लानिंग बनाते रहे। रोडवेज प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि वह बस चलाएगा मगर जहां भी किसान रोकेंगे, बसें वहीं से वापस लौट जाएंगी। वहीं किसानों ने कितलाना टोल पर चल रहे आंदोलन में प्राइवेट स्कूल संचालकों से आह्वान किया कि वे जाम के समय को देखते हुए तीन बजे के बाद बच्चों की छुट्टी करें। वहीं एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड को किसान रास्ता देंगे। सात फरवरी को किसान नेता राकेश टिकैत और सरदार गुरनाम सिंह चढूनी की महापंचायत भी अब चरखी दादरी की बजाए भिवानी में होगी।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में अब किसान अपने आंदोलन को तेज करने की तैयारी कर चुके है। इसी कड़ी में शनिवार को जिले में 16 जगह तीन घंटे के लिए जाम लगाया जाएगा। किसान दोपहर बाद से तीन बजे तक सभी नेशनल हाइवे, स्टेट हाइवे जाम करेंगे। जिसकी तैयारी होगई है।
विज्ञापन

किसान नेता राकेश टिकैत, सरदार गुरनाम सिंह चढूनी सात को कितलाना टोल पर करेंगे महापंचायत
संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत और सरदार गुरनाम सिंह चढूनी 7 फरवरी को सुबह 11 बजे कितलाना टोल पर किसान महापंचायत करेंगे। चरखी दादरी में प्रस्तावित यह महापंचायत अब कितलाना टोल प्लाजा भिवानी पर होगी। शुक्रवार को कितलाना टोल पर चल रहे अनिश्चित कालीन धरने पर विभिन्न खापों, सामाजिक, किसान और कर्मचारी संगठनों की बैठक हुई। महापंचायत के इंतजामों को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। दादरी से निर्दलीय विधायक और खाप 40 के प्रधान सोमबीर सांगवान ने कहा कि सात फरवरी की महापंचायत इस आंदोलन का टर्निंग प्वाइंट बनेगी। धरने पर किसान नेताओं ने निजी स्कूल संचालकों से आग्रह किया गया कि वे अपने -अपने स्कूल की छुट्टी तीन बजे करें ताकि बच्चों को कोई परेशानी ना हो। दादरी अनाज मंडी की आढ़ती एसोसिएशन ने धरने को समर्थन दिया। इस मौके पर महासचिव विनोद गर्ग, उपप्रधान राधेश्याम, सुरेंद्र अटेलिया ने कहा कि एमएसपी खत्म होने से किसान और आढ़ती दोनों पर बड़ी मार पड़ेगी। भिवानी बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान देवेंद्र श्योराण सोढ़ी और अधिवक्ता ब्रह्मानंद ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान जिन किसानों पर केस बनेंगे, वे नि:शुल्क पैरवी करेंगे।43वें दिन की अध्यक्षता नरसिंह डीपीई, बलवंत नंबरदार, गंगाराम श्योराण, सुभाष यादव, रणधीर कुंगड़, रत्तन जिंदल, दिलबाग ग्रेवाल, राजेश देवी झोझूकलां ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर सुरजभान सांगवान, सुरेश फौगाट, प्रभुराम गोदारा, राजू मान, जगबीर घसोला, कमल प्रधान, सत्यवान बलियाली, धर्मपाल महराणा, शमशेर फौगाट, धर्मेंद्र छपार, बलबीर बजाड़, मा. राज सिंह, नरेश धनोदा, सुशील, वेदपाल सांगवान, देवेंद्र घसोला, सचिन पिचोपा, प्रतापचंद, सचिन, नरेश्एा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed