{"_id":"6845c535e6aa91e2f7052b33","slug":"today-is-the-last-day-to-apply-for-college-admissions-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-135230-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: महाविद्यालयों में दाखिलों के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: महाविद्यालयों में दाखिलों के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन आज
Sun, 08 Jun 2025 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 08 Jun 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। महाविद्यालयों में दाखिलों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 जून तक है। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक दाखिले के लिए आवेदन नहीं किया है, वो तय समय से पहले पसंदीदा विषयों में दाखिला करवा लें। शहर के चार महाविद्यालयों में 5700 सीटों के लिए अब तक 8558 आवेदन आए हैं। 19 जून को पहली मेरिट सूची लगेगी।
दरअसल, जिले के विभिन्न कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए और बीसीए आदि स्नातक कक्षाओं में दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी हैं। विद्यार्थी 9 जून सोमवार तक उच्चतर शिक्षा विभाग के एडमिशन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 10 जून तक विद्यार्थी आवेदन किए गए फार्म में एडिटिंग कर सकते है। 15 जून तक महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के आवेदनों की ऑनलाइन वेरिफिकेशन की जाएगी। इसके बाद पहली प्रोविजनल सूची 18 जून को व पहली फाइनल सूची 19 जून को लगाई जाएगी।
पहली मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थी 20 से 23 जून तक फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकते है। दूसरी मेरिट सूची 26 जून को लगाई जाएगी। जिसकी फीस 27 से 29 जून तक विद्यार्थी जमा करवा सकते है। इसके बाद बची हुई खाली सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग एक जुलाई को आयोजित करवाई जाएगी। यदि फिर भी सीटें खाली रहती है तो दो जुलाई को फिर से दाखिलों के लिए पोर्टल खोला जाएगा।
विज्ञापन
महाविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 जून है। इसके बाद 19 जून को पहली मेरिट सूची लगाई जाएगी। अभी तक जिन विद्यार्थियों ने आवेदन नहीं किए हैं, उनके लिए सोमवार को अंतिम मौका है। - जगबीर मान, प्रेस प्रवक्ता, एमएनएस महाविद्यालय।