{"_id":"688a707d5143bf58a10432f0","slug":"today-is-the-last-chance-to-get-kharif-crops-insured-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-137549-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: खरीफ फसलों का बीमा करवाने का आज अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: खरीफ फसलों का बीमा करवाने का आज अंतिम मौका
Thu, 31 Jul 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
तोशाम। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ की फसलों का बीमा 31 जुलाई तक करवाया जा सकेगा। यह योजना एक जुलाई से शुरू हुई थी। एसडीएम डॉ. अश्वीर सिंह नैन ने बताया कि इस योजना के तहत धान, मूंग, मक्का, बाजरा और कपास को बीमित फसलों की श्रेणी में रखा गया है। किसानों को बीमा के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, नवीनतम भूमि रिकॉर्ड, जमाबंदी, प्रमाणित बुवाई पत्र और ''मेरी फसल-मेरा ब्यौरा'' रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा।
किसान अपने नजदीकी बैंक या सीएससी पर जाकर ये प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। योजना सभी किसानों के लिए स्वैच्छिक है। अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते बीमा करवा लें ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में फसल नुकसान का मुआवजा मिल सके।