फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Today is the last chance to enroll in various undergraduate courses

Bhiwani News: स्नातक के विभिन्न कोर्सों में दाखिला लेने का अंतिम मौका आज

Wed, 09 Aug 2023 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 09 Aug 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Today is the last chance to enroll in various undergraduate courses
राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय। 
भिवानी। स्नातक के विभिन्न कोर्सों में दाखिला लेने के लिए 10 अगस्त विद्यार्थियों के पास अंतिम दिन है। वीरवार को कॉलेज में ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिला किया जाना है। इसके बाद ओपन काउंसिलिंग के तहत यूजी कोर्सों में दाखिला प्रक्रिया बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में यूजी के विभिन्न कोर्सों की सीटें रिक्त हैं। इस महाविद्यालय में बीएससी, बीकाॅम और बीसीए कोर्स की करीब 150 सीटें रिक्त हैं। वीरवार सुबह विद्यार्थी महाविद्यालय में कोर्स की फीस को जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ पीजी के विभिन्न कोर्सों में दाखिला के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया मंगलवार को बंद हो गई। राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में पीजी के विभिन्न कोर्सों में दाखिला के लिए 110 सीटों पर 260 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय की बीएससी इन कंप्यूटर साइंस कोर्स के लिए 50 सीटों पर 106 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार एमकॉम कोर्स की 40 सीटों पर 142 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लिकेशन की 20 सीटों पर सिर्फ 17 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
मेरिट सूची की तिथि नहीं हुई निर्धारित
पीजी के विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए मेरिट सूची जारी करने की तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है। पहले से ही पीजी कोर्सों का शेड्यूल में तीन बार फेरबदल हो चुका है। इसके कारण टीचिंग टर्म में फेरबदल करना पड़ा। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से सबसे पहले जारी किए गए नोटिस के अनुसार एक अगस्त से पीजी कोर्सों का टीचिंग टर्म शुरू होना था। लेकिन बार-बार आवेदन की अंतिम तारीख को बढ़ाने के कारण टीचिंग टर्म का शेड्यूल में भी फेरबदल करना पड़ा।

जिन विद्यार्थियों ने आठ अगस्त तक यूजी के विभिन्न कोर्सों के लिए आवेदन कर दिया था, वे विद्यार्थी 10 अगस्त तक ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिल ले सकते हैं। इसके बाद यूजी में दाखिला प्रक्रिया बंद हो जाएगी।
-अजीत कुमार, मीडिया प्रभारी, राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article