फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Today 'Har Ghar Tiranga' cycle-bike rally will start from Bhim Stadium

Bhiwani News: आज भीम स्टेडियम से निकलेगी ‘हर घर तिरंगा’ साइकिल-बाइक रैली

Wed, 13 Aug 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 13 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Today 'Har Ghar Tiranga' cycle-bike rally will start from Bhim Stadium
लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिशा नि
भिवानी। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज सुबह 7:30 बजे भीम स्टेडियम से साइकिल-बाइक रैली निकाली जाएगी। इस रैली के माध्यम से नशा मुक्त भारत और स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल ने जिलावासियों से अपील की है कि वे तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हरघरतीरंगा.कॉम पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने बताया कि इसी दिन भीम स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित होगी जिसमें उपायुक्त साहिल गुप्ता सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन

एडीसी डॉ. नागपाल ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचायत, नगर निकाय और नगर परिषद विभाग अपने-अपने क्षेत्रों में सेल्फी प्वाइंट बनाएं और चौक-चौराहों को तिरंगे की आकृति वाली लाइटों से सजाएं।
विज्ञापन

ग्रामीण और शहरी इलाकों में लोगों को राष्ट्रीयता की भावना के साथ अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने खाद्य एवं पूर्ति विभाग को निर्देश दिए कि सभी राशन डिपो पर तिरंगे लगाए जाएं। बैठक में सीईओ जिला परिषद अजय चोपड़ा, डीएमसी गुलजार मलिक, एसडीएम महेश कुमार, नगराधीश अनिल कुमार, उप पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज गांवों में भी निकाली जाएंगी तिरंगा यात्राएं
एडीसी ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज जिले के प्रत्येक गांव में भी तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। इन यात्राओं में हर वर्ग के लोग शामिल होंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग और स्वयं सहायता समूह की सदस्य भी इस अभियान से जुड़कर विभिन्न गतिविधियां आयोजित करेंगी।

भीम स्टेडियम से चिड़ियाघर मोड़ तक होगा रैली का रूट
खेल विभाग द्वारा आयोजित यह साइकिल-बाइक जागरूकता रैली भीम स्टेडियम से शुरू होकर बासिया भवन, पुराना हाउसिंग बोर्ड और लघु चिड़ियाघर रोड से होकर चिड़ियाघर मोड़ पहुंचेगी फिर यहीं से वापस भीम स्टेडियम में समाप्त होगी। इस दौरान प्रतिभागियों को नशा मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई जाएगी।

परेड की टुकड़ियां मार्च पास्ट कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगी
स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल में उपायुक्त साहिल गुप्ता सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। परेड की टुकड़ियां मार्च पास्ट कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगी। विभिन्न स्कूलों के छात्र भारत की संस्कृति पर आधारित देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत करेंगे। स्कूली बच्चों द्वारा शानदार मास पीटी शो भी पेश किया जाएगा।


स्वतंत्रता दिवस पर किरण चौधरी होंगी मुख्य अतिथि
जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह भीम स्टेडियम में आयोजित होगा जिसमें राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी मुख्य अतिथि होंगी और राष्ट्रगान की धुन के साथ ध्वजारोहण करेंगी। लोहारू में भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, सिवानी में बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि और तोशाम में एसडीएम रवि मीणा मुख्य अतिथि होंगे तथा ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed