फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tired of harassment of wife and mother-in-law, the young man hanged

पत्नी और सास की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने लगाया फंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Tired of harassment of wife and mother-in-law, the young man hanged
सुशील की फाइल फोटो। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। गांव धनाना में अपनी पत्नी और सास की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और वीरवार सुबह नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उसने अपनी पत्नी और सास पर तंग करने का आरोप लगाते हुए मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी पत्नी व सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव धनाना वासी शमशेर सिंह ने सदर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि वह पंचकूला हरियाणा रोडवेज में बतौर चालक लगा है। उसका परिवार भी चंडीगढ़ उसी के साथ रहता है। उसके लड़के नवलजीत का उसके पास फोन आया कि उसके चाचा 45 वर्षीय सुशील ने घर में फंदा लगा लिया है। इसके बाद चंडीगढ़ से परिवार के सदस्य गांव पहुंचे। उसने बताया कि सुशील गांव में अकेला रहता था। उसकी 2021 में किशनगढ़ महम निवासी शीला से शादी हुई थी। शादी आर्य समाज मंदिर में की थी। इसमें उसका परिवार शामिल नहीं हुआ था। सुशील को उसकी पत्नी शीला भाइयों व गांव में परिवार के लोगों से भी नहीं बोलने देती थी। इसी वजह से वह परेशान रहता था। शमशेर का आरोप है कि उसके भाई की पत्नी शीला उसके भाई को तंग करती थी। इसी दौरान सुशील की सास भी जबरन उनके घर में रहने लगी। उन्हीं की प्रताड़ना से तंग आकर उसके भाई ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में सुशील ने लिखीं ये बातें
गांव धनाना निवासी सुशील ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि उसका परिवार चंडीगढ़ रहता है। साल में कभी कभार ही उसके भाई गांव में एक दो दिन के लिए आते हैं। उसकी पत्नी शीला देवी गोयत व उसकी मां छन्नो देवी उसे परेशान करती हैं। उसे जान से मारने की धमकियां देती हैं। दोनों मां बेटी उसे कभी दस लाख रुपये मांगती है तो कभी सब जायदाद उनके नाम कराने का दबाव बनाती हैं। उसने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी और सास को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। एक पेज का सुसाइड नोट मृतक के पास से पुलिस ने बरामद किया है।

पत्नी और सास के खिलाफ केस दर्ज
सुशील के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के बड़े भाई शमशेर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पत्नी शीला व शीला की मां छन्नो देवी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
- एचसी राजपाल, जांच अधिकारी मुंढाल पुलिस चौकी सदर थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed