फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tiranga Yatra was taken out in honor of Indian Army

आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी भारत की लड़ाई : धर्मबीर सिंह

Sun, 18 May 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 18 May 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra was taken out in honor of Indian Army
​भिवानी शहर में  तिरंगा यात्रा निकालते  भाजपा कार्यकर्ता व अन्य।
भिवानी। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादी हमले का भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर से करारा जवाब दिए जाने पर भारतीय सेना के सम्मान में शनिवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई जारी रहेगी।यात्रा में भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ और बवानीखेड़ा से विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि सहित हजारों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में निकाली गई। तिरंगा यात्रा नारी शक्ति की अगुवाई में निकाली गई। तिरंगा यात्रा किरोड़ीमल पार्क के पास पंडित नेकीराम लाइब्रेरी से शुरू हुई, जो घंटाघर चौक से बिचला बाजार होते हुए जैन चौक पर संपन्न हुई। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि यदि पाकिस्तान ने फिर से ऐसी आतंकी हरकत की तो उसको मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना को खुली छूट दी हुई है।
विज्ञापन

विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि पूरा देश एक है और भारतीय सेना के साथ खड़ा है। हमें एकसाथ मिलकर देश को और अधिक ताकतवर बनाना है। बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने कहा कि भारतीय सेना ने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलने का काम किया। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने कहा कि भारत युवा शक्ति का देश है। भारत ने अपनी खोई हुई साख को फिर से हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोबटा के प्रधान नवीन गुप्ता, धर्मेंद्र जिंदल, कॉस्मेटिक एसोसिएशन प्रधान अभिषेक बंसल एवं सभी मार्केट एसोसिएशंस ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नंदराम धानिया, शंकर धूपड, मुकेश गौड़, संदीप श्योराण, मीना परमार, ठाकुर विक्रम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed