फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   tiranga yatra, bjp, programme, central minister, mp and mla participates

केंद्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद बाइक से तो बाकी चले पैदल

Mon, 22 Aug 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 22 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
देश की आजादी के शहीदों को नमन करने के लिए रविवार को भाजपा ने केंद्रीय कृषि राधामोहन सिंह के नेतृत्व में शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। केंद्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, पूर्व  मंत्री समेत कुछ बड़े नेताओं ने बाइक से तिरंगा यात्रा की तो बाकी पदाधिकारी-कार्यकर्ता पैदल चले।
विज्ञापन

नेहरू पार्क के बाहर सभा के समापन के बाद भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के बीच कृषि मंत्री की अगुआई में यात्रा शुरू हुई। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बाइक पर केंद्रीय मंत्री को बैठाया। उनके साथ-साथ कई बड़े नेता दोपहिया वाहनों पर रवाना हुए तो कार्यकर्ता और पदाधिकारी पैदल चले। यात्रा घंटाघर, सराय चौपटा, बिचला बाजार, बर्तन बाजार, लोहड़ चौपटा, नया बाजार होते हुए हांसी गेट पर महाराणा प्रताप चौक पर संपन्न हुई।
विज्ञापन


कृषि मंत्री ने सम्मानित किए नेकीराम के परिज
सभा में केंद्रीय मंत्री ने पंडित नेकीराम के परिजनों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। केंद्रीय मंत्री को भी पंडित नेकीराम के प्रपौत्र पराग शर्मा व महेश शर्मा ने पं. नेकीराम का चित्र भेंट किया।  इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने नेहरू पार्क में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया। उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी पं. नेकीराम व मदनलाल धींगड़ा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी। तिरंगा यात्रा का समापन हांसी गेट चौक पर हुआ, जहां पर केंद्रीय मंत्री ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे उपस्थित
इस मौके पर प्रदेश सचिव मुकेश गौड़, ताराचंद अग्रवाल, जेपी दलाल, विजय शेखावत, ओमप्रकाश मान, मीना परमार, छत्तर सिंह चौहान, डा. बलवान सांगवान, पूर्व विधायक शशि परमार, ओमप्रकाश बहलवाला, डॉ. रवि भीष्म, विरेंद्र कौशिक, वेदपाल, रीतिक वधवा, शंकर धूपड़, महेश गोयल, रविंद्र बापोड़ा, विक्रम सिंह, भवानी सिंह,  डा. एनके चौधरी, रविंद्र बापोड़ा, शिव कुमार, बाबू लाल यादव, धर्मबीर पूनिया, महाबीर डालमिया, सियाराम, विकास पचेरवाल, संजय दुआ, बहल के सरपंच गजानंद अग्रवाल आदि शामिल रहे।

अंग्रेजों ने उठाया फूट का फायदा
सभा को संबोधित करते हुए भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि अंग्रेजों ने हमारी आपसी फूट का फायदा उठाया और हम पर राज किया, लेकिन हमें फिर से ऐसे हालात नहीं बनने देने हैं। आपसी द्वेष को भुलाकर देश की तरक्की के बारे में सोचना होगा। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक सुभाष बराला ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य शहीदों की गौरवगाथा को नई पीढ़ी के मानसिक पटल पर लाए रखना है।


नेकीराम ने ठुकराया था राजनीतिक पद का ऑफर
केंद्रीय मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेकीराम शर्मा को नमन किया और बताया कि उस समय के राष्ट्रपति ने नेकीराम शर्मा को राजनीतिक पद के लिए ऑफर किया था। लेकिन, उन्होंने इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि शहर की कृष्ण कॉलोनी को पंडित नेकीराम ने विस्थापितों के लिए स्थापित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed