{"_id":"679d2658ce0949c293081a3a","slug":"timings-of-two-trains-changed-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-129327-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दो रेलगाड़ियाें के संचालन का समय बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दो रेलगाड़ियाें के संचालन का समय बदला
Sat, 01 Feb 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
भिवानी का रेलवे स्टेशन।
भिवानी। रेलवे की ओर से एक फरवरी से रेवाड़ी-हिसार एवं नई दिल्ली-हिसार रेल सेवा के मार्ग के कुछ स्टेशनों पर भी संचालन समय में आंशिक बदलाव किया गया है। यात्री शनिवार से ही परिवर्तित समय सारिणी के अनुसार ही यात्रा करेंगे। विभाग की ओर से पहले रेल चलाने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 05632, रेवाड़ी-हिसार प्रतिदिन स्पेशल रेल सेवा एक फरवरी से रेवाड़ी से सात बजे के बजाय परिवर्तित समय पर छह बजे रवाना होकर 22:35 बजे के बजाय परिवर्तित समय 22:15 बजे हिसार पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 54423, नई दिल्ली-हिसार रेल सेवा जो एक फरवरी शनिवार से नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी। उस रेल सेवा के मार्ग में बवानीखेड़ा, हांसी, सातरोड एवं हिसार स्टेशनों पर संचालन समय में एक फरवरी शनिवार से ही आंशिक बदलाव किया जा रहा है। इस ट्रेन का बवानीखेड़ा में पहुंचने का समय 21:50 से बदलकर 21:22 किया गया है।