{"_id":"68891e84162059ece90c1c1a","slug":"tight-security-arrangements-in-htet-8-police-teams-will-be-deployed-five-checkpoints-will-be-set-up-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-137491-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एचटेट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस की 8 टीमें रहेंगी तैनात, पांच नाके लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एचटेट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस की 8 टीमें रहेंगी तैनात, पांच नाके लगाए
Wed, 30 Jul 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को नकल रहित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए भिवानी पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। परीक्षा के दौरान शहर में आठ पेट्रोलिंग टीमें तैनात रहेंगी जबकि पांच जगह पुलिस नाके लगाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी भी तैनात की गई हैं। वहीं यातायात नियंत्रण के लिए शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित कर दिया गया है। ऐसे वाहन अब केवल बाईपास मार्ग से ही गुजर सकेंगे।
एचटेट बुधवार को एक सत्र में और वीरवार को दो सत्रों में आयोजित होगी। बुधवार 30 जुलाई को परीक्षा दोपहर 3 बजे से साढ़े 5 बजे तक होगी जबकि वीरवार 31 जुलाई को पहला सत्र सुबह 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 3 बजे से साढ़े 5 बजे तक निर्धारित है।
प्रवर पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह ने बताया कि दो दिनों की इस परीक्षा में लगभग 19,170 परीक्षार्थी अपने परिजनों सहित शहर में आएंगे। इसे देखते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय महेश कुमार को पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। शहर में ट्रैफिक नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी वाहन सड़क पर खड़ा न हो। सभी ऑटो चालक निर्धारित स्थानों से ही ऑटो चलाएं और बीच रास्ते में कहीं भी वाहन खड़ा न करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान शहर में भारी और बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा और सभी चालकों को बाईपास मार्ग का ही प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर महिला पुलिस कर्मी देंगी ड्यूटी
प्रवर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर महिला पुलिस कर्मचारियों सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रत्येक केंद्र पर पार्किंग व्यवस्था संभालने के लिए भी अलग से पुलिसकर्मी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा पर्यवेक्षण अधिकारियों और सहायक पर्यवेक्षण अधिकारियों को पेट्रोलिंग ड्यूटी पर लगाया गया है। सभी थाना प्रभारी भी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गश्त पर रहेंगे। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, टैबलेट, ईयरफोन, हिडन कैमरे, पेजर सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ-साथ ज्वैलरी, पर्स, बेल्ट, किताबें, पेन, पेंसिल, पानी की बोतल आदि ले जाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा केंद्रों के नजदीक स्थित सभी फोटोस्टेट की दुकानें भी बंद रहेंगी।
प्रत्येक परीक्षार्थी की परीक्षा केंद्र पर होगी चेकिंग
परीक्षा में भाग लेने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी की परीक्षा केंद्र पर गहन जांच की जाएगी। ड्यूटी पर लगे कर्मचारी व प्रतिनिधियों को बोर्ड द्वारा जारी पहचान पत्र दिखाने के बाद ही परीक्षा भवन में प्रवेश मिलेगा। एक बार अंदर प्रवेश करने के बाद वे परीक्षा समाप्त होने तक बाहर नहीं आ सकेंगे।
बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर भी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भिवानी के बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे परीक्षा के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें। अपने वाहनों को सड़क पर पार्क न करें और परीक्षा केंद्रों के पास भीड़-भाड़ न करें। परीक्षार्थियों के साथ आने वाले लोग अपने वाहन परीक्षा केंद्र से दूर खड़ा करें ताकि अन्य को असुविधा न हो।