{"_id":"69a3f9a6de0537d8ce0c635b","slug":"three-women-died-and-12-passengers-were-injured-when-a-small-elephant-overturned-in-bhiwani-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर टाटा ACE पलटा, तीन महिलाओं की मौत व 12 सवारियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर टाटा ACE पलटा, तीन महिलाओं की मौत व 12 सवारियां घायल
Sun, 01 Mar 2026 02:02 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Published by: Naveen
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:02 PM IST
सार
भिवानी में हुए सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 12 अन्य सवारियां घायल है। सूचना मिलते ही डायल 112 टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल पहुंचाते लोग।
- फोटो : संवाद
विस्तार
धिराणा चौक पर एक छोटा हाथी यानि टाटा एसीई अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 12 अन्य सवारियां घायल है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में महिलाएं, पुरुष और बच्चे घायल हुए हैं, जिनमें से कई को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही डायल 112 टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को सामान्य अस्पताल भिवानी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन