{"_id":"66216ff10bccdc8c3709ab84","slug":"three-thousand-rupees-cash-snatched-from-roadways-operator-in-broad-daylight-in-a-moving-bus-of-narnaul-depot-bhiwani-news-c-21-hsr1027-364191-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नारनौल डिपो की चलती बस में रोडवेज परिचालक से दिनदहाड़े छीनी तीन हजार की नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नारनौल डिपो की चलती बस में रोडवेज परिचालक से दिनदहाड़े छीनी तीन हजार की नकदी
Fri, 19 Apr 2024 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 19 Apr 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में नारनौल डिपो की चलती बस में परिचालक से दिनदहाड़े तीन हजार की नकदी छीनने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने रोडवेज परिचालक की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ छीना झपटी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी निवासी सुभाष ने बताया कि वह नारनौल डिपो में बतौर परिचालक कार्यरत हैं। वीरवार सुबह भिवानी बस स्टैंड पर सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर नारनौल डिपो की बस लेकर चले थे। परिचालक सुभाष ने बताया कि वह हनुमान गेट क्षेत्र में वाहनों के जाम की वजह से रोडवेज बस धीमी रफ्तार पर चल रही थी और वह पिछली खिड़की में टिकट बना रहा था। इसी दौरान रोडवेज बस में सवार करीब 22 वर्षीय युवक ने उसके हाथ में टिकटों की नकदी पर झपटा मारा और फिर पिछली खिड़की से नीचे उतरकर वहां से भाग गया।
सुभाष ने बताया कि रोडवेज बस के चालक मुकेश ने युवक का कुछ दूर तक पीछा भी किया, मगर आरोपी युवक वहां गलियों में से निकलकर भाग गया। सुभाष ने बताया कि आरोपी युवक उसके हाथ से टिकट के तीन हजार रुपये छीनकर भाग गया। इसी दौरान उसकी ई टिकटिंग मशीन भी नीचे गिर गई। ये रुपये टिकट काटने के बाद उसने अपने थैले से अलग से हाथ में ले रखे थे। शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ छीना झपटी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। संवाद