{"_id":"646f9fe4391c9b01dd0c7ac8","slug":"three-schools-of-bhiwani-district-will-be-upgraded-from-tenth-to-twelfth-bhiwani-news-c-21-hsr1027-142790-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भिवानी जिले के तीन स्कूल होंगे दसवीं से बारहवीं तक अपग्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भिवानी जिले के तीन स्कूल होंगे दसवीं से बारहवीं तक अपग्रेड
Thu, 25 May 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 25 May 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा स्कूली शिक्षा विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूलों को अपग्रेड किया है। प्रदेशभर में 64 खंडों में सरकारी स्कूल अपग्रेड किए गए हैं। इसमें भिवानी जिले में चार स्कूलों के नाम सूची में शामिल हैं, लेकिन शिक्षा अधिकारियों ने तीन स्कूलों को दसवीं से बारहवीं तक अपग्रेड किया जाना संभव बताया है, जबकि एक स्कूल में तकनीकी दिक्कत है।
दरअसल 20 जिलों में 64 खंडों में स्कूल अपग्रेड किए जाने हैं। भिवानी में चार शामिल हैं। इसमें भिवानी खंड से ढाणा लाडनपुर और सिवानी से रुपाना गांव का सरकारी स्कूल शामिल है। इसी तरह एक अन्य स्कूल भी दसवीं से बारहवीं तक अपग्रेड होगा, जबकि एक विद्यालय के अपग्रेड की प्रक्रिया तो शुरू की गई, लेकिन ये संभव नहीं हो पाएगा। उस विद्यालय के अपग्रेड के बारे में अभी शिक्षा अधिकारी तकनीकी दिक्कत दूर करने पर मंथन कर रहे हैं। दरअसल राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप 12वीं कक्षा तक सभी विद्यार्थियों के लिए शिक्षा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा।
जिला सिरसा के डबवाली खंड में चार स्कूल, सिरसा खंड में चार, नाथूसरी चौपटा में एक स्कूल, रानियां और ओढ़ा खंड में दो-दो स्कूल अपग्रेड होंगे। भिवानी में सिवानी व भिवानी खंडों में दो-दो स्कूल शामिल हैं। यमुनानगर में साढौरा, बिलासपुर, जगाधरी व छछरौली खंडों में एक-एक स्कूलों, अंबाला में अंबाला सिटी में दो स्कूलों और साहा, नारायणगढ़ व शहजादपुर खंडों में एक-एक स्कूलों, सोनीपत में गन्नौर में दो और सोनीपत व मंडलाना में एक-एक स्कूल अपग्रेड होंगे।
विज्ञापन
भिवानी और सिवानी खंड के तीन स्कूलों को दसवीं से बारहवीं तक अपग्रेड किया जाएगा। जबकि एक विद्यालय को अपग्रेड करने में कुछ दिक्कतें हैं। इन स्कूलों में दसवीं से बारहवीं तक अपग्रेड किए जाने के बाद विद्यार्थी बारहवीं तक की पढ़ाई गांव के अंदर ही कर सकेंगे।
- नरेश महता, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी भिवानी।