फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three players from Bhiwani won medals in the National Penchak Silat Competition

Bhiwani News: नेशनल पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में भिवानी के तीन खिलाड़ियों ने जीते पदक

Fri, 29 Nov 2024 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 29 Nov 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Three players from Bhiwani won medals in the National Penchak Silat Competition
नेशनल पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ियों के साथ परिजन व अन्य। 
भिवानी। कश्मीर के श्रीनगर स्थित शेर कश्मीर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 12 वीं जूनियर नेशनल पेंचक सिलाट प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न प्रदेशों से चार हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें से कोंट रोड़ स्थित बीसीएन स्पोर्ट्स अकादमी के तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक हासिल कर खेल नगरी भिवानी का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर रोशन करने का काम किया है।
विज्ञापन

पदक विजेता खिलाड़ियों का भिवानी पहुंचने पर खेल प्रेमियों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों का विजय जुलूस निकाला गया। कोच दीपक कुमार ने बताया कि 12 वीं जूनियर नेशनल पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में उनकी अकादमी से प्रियांशु, रहीश व खुशी तीन खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें से तीनों खिलाड़ियों ने पदक जीता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 79 से 83 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियांशु ने स्वर्ण, 71 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में रहीश ने रजत तथा 47 से 51 किलोग्राम भार वर्ग में खुशी ने कांस्य पदक जीता है। उन्होंने बताया कि विजेता खिलाड़ी अब दुबई में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में भाग लेंगे। कोच दीपक कुमार ने बताया कि पेंचक सिलाट एक पारंपरिक एशियाई मार्शल आर्ट है। पेंचक सिलाट शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास का साधन है। इसकी तकनीक और परंपराएं खिलाड़ियों को हर पहलू में समृद्ध बनाती हैं। इसका अभ्यास जीवन में संतुलन और आत्मनिर्भरता लाने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं तीनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था ने भी उन्हें बधाई दी तथा संस्था के संस्थापक सुरेश सैनी ने युवाओं से आह्वान किया कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी जरूर अपनाएं। इस मौके पर लीलूराम शास्त्री, नरेंद्र तंवर, कमल सिंह, पिंकी देवी, कविता देवी, नवीन तंवर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed