फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three new dengue patients found in the city for the second consecutive day

Bhiwani News: डेंगू के शहर में लगातार दूसरे दिन मिले तीन नए मरीज

Tue, 15 Oct 2024 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 15 Oct 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Three new dengue patients found in the city for the second consecutive day
भिवानी। डेंगू का डंक लगातार लोगों की सेहत को नासाज कर रहा है। सोमवार तक जिले में डेंगू के 29 केस थे लेकिन मंगलवार तक ये आंकड़ा 32 तक पहुंच गया। सोमवार को शहरी दायरे में डेंगू के तीन केस सामने आए थे, लेकिन मंगलवार को भी लगातार दूसरे दिन तीन नए डेंगू पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

शहरी दायरे में फॉगिंग का काम अभी भी ढीला है। ऐसे में शहर के अंदर डेंगू तेजी से पैर पसार रहा है। लगातार दो दिन के अंदर शहर में डेंगू के छह केस सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता के बावजूद शहरी दायरे में तेजी से डेंगू फैल रहा है। मंगलवार को शहरी दायरे में तीन नए डेंगू पॉजिटिव सामने आए हैं। जिन कॉलोनियों में नए पॉजिटिव मिले हैं उन हिस्सों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने एंटी लारवा एक्टिविटी चलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लोगों के घरों के आसपास भी मच्छर का लारवा मिला है, जिसे तत्काल नष्ट कराया गया। घर-घर पहुंचकर भी बुखार पीड़ित मरीजों की जांच की गई। जिन लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उन परिवारों के अन्य सदस्यों की भी जांच कराई गई है। वहीं जिला नागरिक अस्पताल में अब डेंगू छह मरीज भी उपचार पा रहे हैं।
शहरी दायरे के अंदर की कॉलोनियों में भी बिगड़ रही लोगों की सेहत
पुराने शहर की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की सेहत लगातार संकट में है। एक तो अधिकांश कॉलोनियों में लोग गंदा पानी पी रहे हैं। दूसरा अब मच्छर का डंक भी सेहत को खराब कर रहा है। वहीं शहरी दायरे के बाहरी हिस्सों में भी मच्छर तेजी से पनप रहा है। इसकी वजह से भी लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। मौसम में बदलाव और गंदे पानी के इस्तेमाल से भी लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

शहरी दायरे के जिन हिस्सों में डेंगू पॉजिटिव मिल रहे हैं, उन हिस्सों में स्वास्थ्य विभाग की संबंधित टीमें घर-घर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। लगातार स्वास्थ्य विभाग भी मच्छर जनित बीमारियों को लेकर आम लोगों को जागरूक कर रहा है। जिला नागरिक अस्पताल में भी स्पेशल वार्ड में डेंगू पॉजिटिव मरीजों को उपचार दिया जा रहा है।
- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article