फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmers submitted a memorandum to the SDM regarding cotton insurance claims.

Bhiwani News: कपास बीमा क्लेम के लिए किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers submitted a memorandum to the SDM regarding cotton insurance claims.
मांगाें को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान।
लोहारू। कपास फसल वर्ष 2023 के लंबित करीब 350 करोड़ रुपये के बीमा क्लेम को लेकर किसानों ने सोमवार को एसडीएम लोहारू को ज्ञापन सौंपा। संयुक्त किसान मोर्चा और विभिन्न किसान संगठनों के आह्वान पर किसानों ने लंबित बीमा राशि जल्द खातों में जमा करवाने की मांग की। किसानों ने प्रदेश सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

किसानों ने ज्ञापन में कहा कि सरकार और न्यायालय के आदेशों के बावजूद क्षेमा कंपनी ने कपास फसल वर्ष 2023 का बीमा क्लेम अभी तक किसानों के खातों में जमा नहीं कराया है। फसल नुकसान के बाद किसान लंबे समय से बीमा राशि के लिए संघर्ष कर रहे हैं। किसानों ने एसडीएम से हस्तक्षेप कर संबंधित कंपनी को भुगतान के निर्देश देने और मांग पत्र प्रदेश सरकार को भेजने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि 10 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो संगठन आगामी आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। इस मौके पर सुरेश फरटिया, सुमेर सिंह, मंजीत गिगनाऊ, नरेश पहाड़ी, अजित सिंह, राजेंद्र और शेर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed