फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three members of vehicle thief gang arrested

Bhiwani News: वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Mon, 12 Jun 2023 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 12 Jun 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Three members of vehicle thief gang arrested
भिवानी। शहर थाना पुलिस की टीम ने वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार किए हैं। तीनों ही चोर नशा की तलब मिटाने के लिए वाहनों की चोरी करते थे। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की सात बाइक, एक स्कूटी और तीन साइकिल भी बरामद की हैं। ये सभी चोरी की वारदात शहरी इलाकों से की गई हैं।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान तेलीवाड़ा निवासी अक्षय, गांव बामला निवासी आशीष और राकेश के रूप में हुई है। आरोपियों को न्यायालय ने जिला कारागार में भेजने के आदेश दिए हैं। एएसआई दशरथ ने बताया कि तीनों ही शातिर चोर मास्टर की से वाहन चोरी करने में माहिर हैं। वहीं आरोपियों ने वाहन चोरी की काफी वारदातें भी कबूली हैं, जिन मामलों में संबंधित पुलिस थानों में इनके खिलाफ केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed