फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three kilometer main sewer line will be cleaned in the city with Rs 1.5 crore, draft sent

Bhiwani News: शहर में डेढ़ करोड़ से होगी तीन किलोमीटर मुख्य सीवरलाइन की सफाई, मसौदा भेजा

Mon, 02 Oct 2023 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 02 Oct 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Three kilometer main sewer line will be cleaned in the city with Rs 1.5 crore, draft sent
भिवानी। अब शहर में करीब डेढ़ करोड़ रुपये के बजट से तीन किलोमीटर दायरे में मुख्य सीवरलाइन की सफाई कराई जाएगी। जिसका मसौदा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों ने मुख्यालय को भेजा है। वहीं 30 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से शहर के अंदर नई सीवरलाइन डालने का खाका भी तैयार किया है। इसके एस्टीमेट मुख्यालय को भेजे गए हैं। इतना ही नहीं शहर के अंदर 80 मुख्य डैमेज सीवर मैनहोल की भी पहचान कराई गई हैं, जिन्हें नए डिजाइन से तैयार किया जाएगा। दिनोद गेट क्षेत्र में पिछले पांच सालों से चली आ रही मुख्य सीवरलाइन डैमेज की समस्या भी अब दूर हो गई है। इस लाइन की सीआईपीपी कराई जा रही है, जिसे अब तीन दिन बाद चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


भिवानी शहर में करीब तीन किलोमीटर दायरे की मुख्य सीवर लाइन की अब कई सालों बाद सफाई कराई जाएगी। मुख्य सीवरलाइन की सफाई कराने के पीछे जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों का एक महसद यह भी है कि गहरी लाइन की सफाई के दौरान उसकी चालू हालत में होने की चेकिंग भी हो जाएगी। अगर कहीं कोई रुकावट है तो उसे भी समय रहते दूर करा दिया जाएगा। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने मुख्य सीवरलाइन की सफाई कर करीब डेढ़ करोड़ अनुमानित लागत का एस्टीमेट मुख्यालय को भेजा है। इसी के साथ शहर के बढ़े हुए दायरे में नई सीवर लाइनें भी डाली जाएंगी। जिसके लिए करीब 30 करोड़ का अनुमानित बजट का एस्टीमेट बना है। इसमें करीब आठ से 10 किमी दायरे में नई सीवर लाइन भी डाली जानी है। फिलहाल एक दशक से कई काॅलोनियों के अंदर सीवरलाइन नहीं है। कई कॉलोनियों में पेयजल लाइन डाली जा चुकी है मगर वहां पर अब भी सीवर लाइन नहीं पहुंची है। बारिश के दिनों में इन कॉलोनियों के अंदर जलभराव तो होता ही है गंदे पानी की निकासी नहीं होने से हालात बद सेे बदतर बन जाते हैं।
विज्ञापन





अब ईंटों से नहीं आरसीसी तकनीक से तैयार होंगे नए सीवर मैनहोल

भिवानी शहर के अंदर करीब 45 साल पुराने सीवर लाइनों के मैनहोल ईंटों के बने हैं। जिनमें गंदे पानी का रिसाव भी होने लगा है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शहर के अंदर 80 सीवर मैनहोल की पहचान की हैं, जो क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। उन्हें तोड़कर अब उनकी जगह नए सीवर मैनहोल बनाए जाएंगे। नए सीवर मैनहोल आरसीसी तकनीक यानी कंक्रीट और लोहे के सरिये का इस्तेमाल करते हुए बनाए जाएंगे। जिसमें लीकेज की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सीवर मैनहोल का डिजाइन की ड्राइंग तैयार करा रहा है। जिसके बाद इसके एस्टीमेट भी मुख्यालय को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






चार फुट नीचे धंसी लाइन को हटाकर लगाई नई सीवर लाइन

कनिष्ठ अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि दिनोद गेट क्षेत्र में 25 मीटर नई सीवर लाइन डाली गई है। यहां पर डेढ़ मीटर लंबी लाइन करीब चार फुट नीचे धंस चुकी थी, जिसकी वजह से देवसर चुंगी मुख्य डिस्पोजल तक शहर का गंदा पानी नहीं जा रहा था। धंसी हुई लाइन के ऊपर बेड तैयार कर नई पाइप लाइन डालकर सीवरलाइन को डिस्पोजल तक चालू कर दिया है। जिसकी अब सीआईपीपी हो रही है। तीन दिन बाद इस लाइन को भी चालू कर दिया जाएगा। जिसके बाद करीब आधे शहर का गंदा पानी देवसर चुंगी मुख्य डिस्पोजल तक बिना किसी रुकावट के पहुंचेगा।





घंटाघर शनि मंदिर के समीप सीवरलाइन की भी होगी जांच

घंटाघर शनि मंदिर नागरिक अस्पताल की दीवार के साथ मुख्य सीवर लाइन की भी विभाग जांच कराएगा। यहां पहले नागरिक अस्पताल की एक मेन सीवर लाइन गुजरती थी, जिसे अब दूसरे सीवर मैनहोल के जरिए दूसरी जगह मोड़ा गया है। इसके बाद यहां लीकेज की समस्या भी ठीक हो गई है, मगर फिर भी ऐहतियातन इस लाइन की खोदाई कराकर विभाग जांच कराएगा। जिसके बाद इस प्वाइंट पर भी समस्या का स्थायी समाधान होगा। पिछले पांच सालों में इस जगह सड़क करीब आठ से दस बार धंस चुकी है।




शहर के मुख्य सीवरलाइनों की सफाई का एस्टीमेट मुख्यालय भेजा है। इसी के साथ शहर में नई सीवरलाइनों का भी करीब 30 करोड़ का मसौदा मुख्यालय जा चुका है। शहर में जल्द ही 80 डैमेज सीवरमैनहोल आरसीसी की नई तकनीक से तैयार किए जाएंगे। जिसके बाद शहर के अंदर अधिकांश सीवरेज समस्या का समाधान हो जाएगा। विभाग ने पिछले दस माह में हालुवास गेट और दिनोद गेट मुख्य सीवरलाइन की बड़ी समस्या का समाधान करा दिया है।

-सुनील कुमार रंगा कार्यकारी अभियंता शहरी सीवरेज शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed