फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three flower vendors' stalls were gutted in a transformer fire.

Bhiwani News: ट्रांसफार्मर में लगी आग के चपेट में आए फूल विक्रेताओं के तीन खोखे, जलकर राख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Three flower vendors' stalls were gutted in a transformer fire.
बाजार में फूलों के खोखे में लगी आग।
भिवानी। शहर के नया बाजार क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब पौने चार बजे बिजली ट्रांसफार्मर में लगी आग ने फूल विक्रेताओं के तीन खोखों को जलाकर खाक कर दिया। आग इतनी भीषण थी कि ट्रांसफार्मर से उठी लपटें बिजली तारों के जरिये आसपास की दुकानों तक पहुंच गईं जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद नया बाजार, हांसी गेट, पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पटेल नगर और पुराना बस स्टैंड क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वहीं घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण ट्रांसफार्मर का ओवरहीट होकर चिंगारी उठना बताया जा रहा है। नया बाजार क्षेत्र के व्यापारी उज्ज्वल ने बताया कि शाम करीब पौने चार बजे अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर की आग ने बिजली तारों के जरिए आसपास बने फूल विक्रेताओं के तीन खोखों को अपनी चपेट में ले लिया। फूल डेकोरेटर का सामान और खोखे देखते ही देखते जलकर खाक हो गए। वहीं बिजली तारों के माध्यम से आग अन्य दुकानों तक भी फैलने लगी।
विज्ञापन


दमकल विभाग के लीडिंग फायरमैन अजय ने बताया कि दमकल विभाग की दो गाड़ियों की मदद से ट्रांसफार्मर में लगी आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि ट्रांसफार्मर के अंदर तेल में अब भी चिंगारी धधकने के कारण धुआं उठ रहा है। उन्होंने बताया कि आग लगने से आसपास की दुकानों और फूल विक्रेताओं के खोखों में सामान का काफी नुकसान हुआ है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चार से पांच घंटे गुल रही आसपास के क्षेत्र की बिजली

नया बाजार के बिजली ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे से नया बाजार, हांसी गेट, पुराना बस स्टैंड, पुराना हाउसिंग बोर्ड और पटेल नगर सहित आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। करीब चार से पांच घंटे तक इलाके में बिजली बहाल नहीं हो सकी। बिजली निगम के कर्मचारियों ने जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने का कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed