{"_id":"68792693385b03df8609dd5f","slug":"three-day-teej-fair-from-25th-in-swami-vivekanand-auditorium-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-136943-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: स्वामी विवेकानंद सभागार में तीन दिवसीय तीज मेला 25 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: स्वामी विवेकानंद सभागार में तीन दिवसीय तीज मेला 25 से
Thu, 17 Jul 2025 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 17 Jul 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। युवा जागृति और जनकल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर से 25 जुलाई से तीन दिवसीय तीज मेला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम में सानिध्य बालयोगी महंत चरणदास महाराज का रहेगा।
25 से 27 जुलाई तक हनुमान ढाणी स्थित हनुमान जोहड़ी मंदिर के स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित होने महोत्सव की तैयारियों को लेकर वीरवार को हनुमान जोहड़ी मंदिर में बैठक का आयोजन किया। इसमें बालयोगी महंत चरणदास महाराज ने महोत्सव के आयोजन की जानकारी ली तथा श्रद्धालुओं की सेवा भी सुनिश्चित की।
बालयोगी महंत चरणदास महाराज ने बताया कि यह तीज मेला महोत्सव पूरी तरह से महिलाओं को समर्पित रहेगा। इसमें झूले, स्टाॅल, प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और महिलाओं एवं बच्चों के खेल विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस दौरान लक्की ड्राॅ भी निकाला जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ शक्ति को मंच देना व हमारी विलुप्त होती लोक संस्कृति को संजोना है। महोत्सव में युवा पीढ़ी को संस्कृति एवं सनातन धर्म से जोड़ने और तीज-त्योहार के महत्व से भी अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर सुशील गुप्ता, अधिवक्ता धीरज सैनी, दिनेश दाधीच, विजय मित्तल, अधिवक्ता संदीप सैनी, राजकुमार सैनी, संजय गुप्ता, ओमप्रकाश वर्मा, मुकेश वत्स मौजूद रहे।