{"_id":"67bb735a2ab56429ec00825e","slug":"three-accused-arrested-in-scooter-theft-case-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-130417-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: स्कूटी चोरी के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: स्कूटी चोरी के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Mon, 24 Feb 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू की टीम ने औद्योगिक थाना क्षेत्र भिवानी इलाका से स्कूटी चोरी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की गई एक एक्टिवा स्कूटी और वारदात में प्रयोग की गई एक बाइक बरामद की है।
पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी हितेश ने औद्योगिक पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि उनका औद्योगिक क्षेत्र भिवानी में एक प्लांट है। गत 17 फरवरी को उन्होंने अपनी होंडा एक्टिवा स्कूटी को प्लांट के गेट के बाहर खड़ा किया था जहां से चोर उनकी स्कूटी को चोरी कर ले गए। इस संबंध में पुलिस ने वाहन चोरी का केस दर्ज किया था।
डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू के मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार ने एक्टिवा स्कूटी चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को हालुवास रोड भिवानी से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवीन, सुरेंद्र व कृष्ण निवासी बामला द्वितीय भिवानी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की गई एक होंडा एक्टिवा स्कूटी व चोरी के लिए वारदात में प्रयोग की गई एक बाइक को भी बरामद किया है। आरोपी नशा करने के आदी हैं। नशे की पूर्ति के लिए ही वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।