{"_id":"645d084ebb898a5d250b7f51","slug":"three-accused-arrested-for-snatching-money-from-drug-seller-on-pistol-bhiwani-news-c-21-hsr1027-130251-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दवा विक्रेता से पिस्तौल के बल पर रुपये छीनने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दवा विक्रेता से पिस्तौल के बल पर रुपये छीनने के तीन आरोपी गिरफ्तार
Thu, 11 May 2023 08:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 11 May 2023 08:52 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। बवानीखेड़ा स्थित एक दवा विक्रेता से बुधवार की रात गन प्वाइंट पर रुपये छीनने के मामले में सीआईए स्टाफ प्रथम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के गाड़ी छीनकर भागते समय रुपये खत्म हो गए थे। इसलिए उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया। न्यायालय ने आरोपियों को पानीपत जिला कारागार में भेजने के आदेश दिए हैं।
आरोपियों की पहचान पानीपत में समालखा पुलिस थाना के तहत आने वाले आटा क्षेत्र निवासी नीरज, सोनीपत के गन्नौर में पुरखास निवासी रोहित और राजस्थान के अलवर में चोगा निवासी सोनू उर्फ शिवा के रूप में हुई है। बवानीखेड़ा निवासी महेश ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि उसने अपने घर के सामने एक मेडिकल स्टोर खोल रखा है। 12 फरवरी की रात को उसके स्टोर पर एक गाड़ी में कुछ युवक आए और उससे गन प्वाइंट पर रुपये छीन ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बवानीखेड़ा पुलिस थाना में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था और कार्रवाई में जुट गई थी। बुधवार को सीआईए स्टाफ प्रथम से एएसआई सत्यवान ने आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया और एक दिन के रिमांड पर लेकर 3700 रुपये बरामद किए। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी को भी छीना था
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मेडिकल स्टोर से रुपये छीनने के दिन जिस गाड़ी का उन्होंने प्रयोग किया था, वह गाड़ी भी उन्होंने पानीपत के अंसल गेट से छीनी थी। रास्ते में उनके रुपये खत्म हो गए थे। इसलिए उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। वारदात वाले दिन मेडिकल स्टोर पर रोहित और सोनू दुकान के अंदर गए थे। जबकि नीरज और आशु गाड़ी में बैठकर रेकी कर रहे थे। छीने गए रुपये उन्होंने अपने बीच बराबर हिस्सों में बांट लिए और करीब ढाई हजार रुपये का गाड़ी में तेल डलवा लिया था।