{"_id":"68dc30518760e6b85c0aa55d","slug":"three-accused-arrested-for-firing-at-pedestrians-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-140525-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पैदल जा रहे लोगों पर गोली चलाने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पैदल जा रहे लोगों पर गोली चलाने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
भिवानी। जीतुवाला जोहड़ से दिनोद गेट की ओर पैदल जा रहे लोगों पर गोली चलाने के मामले में सीआईए द्वितीय भिवानी ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई एक स्कूटी भी बरामद की है।
पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार जीतुवाला जोहड़ क्षेत्र निवासी विनोद उर्फ बिन्नू 11 अप्रैल की सुबह अपने दो साथियों के साथ दिनोद रोड की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने विनोद और उनके साथी प्रशांत पर गोली चलाकर उन्हें घायल कर दिया। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
शहर थाना पुलिस ने घायल विनोद की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। 29 सितंबर को सीआईए द्वितीय के राजेश कुमार ने बावड़ीगेट भिवानी से तीन आरोपियों साहिल, राज सिंह और ऋषि निवासी जैन चौक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों द्वारा वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली।
विज्ञापन
इस मामले में पहले ही मुख्य आरोपी सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं।