{"_id":"68891c2b2bc457b536098ac3","slug":"those-taking-admission-in-class-10th-and-12th-will-have-to-submit-documents-to-the-board-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-137477-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दसवीं व बारहवीं में प्रवेश लेने वालों को बोर्ड में जमा कराने होंगे दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दसवीं व बारहवीं में प्रवेश लेने वालों को बोर्ड में जमा कराने होंगे दस्तावेज
Wed, 30 Jul 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा दसवीं और बारहवीं में सीधा प्रवेश लेने वाले अथवा विद्यालय परिवर्तन करने वाले विद्यार्थियों से जुड़े दस्तावेजों को समय पर बोर्ड में जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा और सचिव डॉ. मुनीष नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के सभी संबंधित विद्यालय यह सुनिश्चित करें कि ऐसे विद्यार्थियों के अनिवार्य दस्तावेज, विद्यालय में प्रवेश देने की तिथि से एक माह के भीतर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपलोड कराए जाएं।
बोर्ड अधिकारियों के अनुसार कक्षा दसवीं में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए कक्षा नौवीं की अंकतालिका, रिपोर्ट कार्ड, एसएलसी अथवा टीसी की प्रमाणित प्रति आवश्यक होगी। यदि विद्यार्थी किसी अन्य राज्य से स्थानांतरित हुआ है तो उसकी एसएलसी/टीसी पर सक्षम अधिकारी का प्रतिहस्ताक्षर भी अनिवार्य होगा। इसी प्रकार कक्षा बारहवीं में सीधा प्रवेश लेने वाले छात्रों को कक्षा दसवीं का प्रमाणपत्र, कक्षा ग्यारहवीं की अंकतालिका, रिपोर्ट कार्ड, एसएलसी या टीसी की प्रमाणित प्रति तथा अन्य राज्यों से आए छात्रों की एसएलसी/टीसी पर सक्षम अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षर होना आवश्यक है।
इसके अलावा सभी ऐसे छात्रों एवं छात्राओं के माता-पिता द्वारा नोटरी से सत्यापित शपथ पत्र भी दस्तावेजों के साथ अपलोड करना अनिवार्य होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयावधि में दस्तावेज जमा न कराने की स्थिति में संबंधित छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अतः सभी विद्यालय यह कार्य समय रहते पूर्ण करें ताकि विद्यार्थियों को आगे किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।