फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   third concocation of CDLU bhiwani

किताबी ज्ञान के साथ-साथ विद्यार्थियों में नैतिकता और संस्कार होने चाहिए : दत्तात्रेय

Tue, 16 Jan 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 16 Jan 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
third concocation of CDLU bhiwani
​भिवानी में दीक्षांत समारोह में स्वामी सदानंद महाराज को मानद उपाधि देते राज्यपाल बंडारू दत्तात्
भिवानी। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि युवाओं में किताबी ज्ञान के साथ-साथ नैतिकता व संस्कारों का होना जरूरी है। नई शिक्षा नीति में भी नैतिक मूल्यों को महत्व दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में धन और स्वास्थ्य से अधिक चरित्र मूल्यवान है। विद्यार्थियों को केवल अपने रोजगार की तरफ ध्यान न देकर नवाचार और नई-नई तकनीक अपनाकर रोजगार सृजन करने वाला बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश को विकसित राष्ट्र व भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका जरूरी है। उन्होंने कहा कि महिला जितनी उच्च स्तर पर जाएंगी, देश भी उतनी ऊंचाई पर जाएगा।
विज्ञापन


राज्यपाल दत्तात्रेय सोमवार गांव प्रेमनगर स्थित चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने स्वामी सदानंद महाराज को मानद उपाधि प्रदान की। इसके अलावा पांच पीएचडी, 22 टॉपर विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए। उन्होंने स्नातक के 6500, स्नातकोत्तर के 1544 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने विश्वविद्यालय परिसर में धनवंतरी हर्बल गार्डन का भी उद्घाटन किया। विश्वविद्यालय में पहुंचने पर सबसे पहले राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने विश्वविद्यालय की स्मारिका का भी विमोचन किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राजकुमार मित्तल ने कहा कि विश्वविद्यालय ने अपने गठन के मात्र 9 साल में शिक्षा अनुसंधान एवं खेलों के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed